9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में लॉन्च हुई लोगों के दिलों पर राज करने वाली ये कार, कीमत 1.11 करोड़

जगुआर ने जगुआर एक्सजे ( Jaguar XJ ) की 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करते स्पेशल एडिशन जगुआर एक्सजे 50 ( Jaguar XJ50 ) भारत में लॉन्च किया है।

2 min read
Google source verification
Jaguar XJ50

भारत में लॉन्च हुई लोगों के दिलों पर राज करने वाली ये कार, कीमत 1.11 करोड़

जानी-मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर ने अपनी लग्जरी कार जगुआर एक्सजे ( Jaguar XJ ) की 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करते हुए इस सेडान का स्पेशल एडिशन जगुआर एक्सजे 50 ( Jaguar XJ50 ) भारत में लॉन्च किया है। जगुआर एक्सजे50 के लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट को भारत के बाजार में पेश किया गया है। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स...

ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे महंगी विंटेज कारें रखते हैं उम्मेद भवन के मालिक, अरब के शेख भी देखते हैं खरीदने का सपना

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो जगुआर एक्सजे 50 में 3.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 360 पीएस की पावर जनरेट करता है। ये कार मात्र 6.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- Superbikes को भी फेल कर देंगे इस देसी बुलेट के सेफ्टी फीचर्स, बड़े से बड़ा एक्सीडेंट होने पर भी नहीं आएगी खरोंच

लुक की बात की जाए तो इस कार में 19 इंच एलॉय व्हील, क्रोम सराउंड्स, क्रोम रेडिएटर ग्रिल, रियर-साइड वेंट्स यूनीक बैजिंग, ऑटोबायॉग्रफी स्टाइल वाले फ्रंट बंपर और रियर बंपर लगाए गए हैं। जगुआर एक्सजे 50 इस कार को चार नए कलर रोजेलो रेड, फुजी वाइट, सेंटोरिनी ब्लैक और लोयर ब्लू में पेश किया गया है।

इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर और फीचर्स की बात की जाए तो इस लग्जरी कार में सॉफ्ट ग्रेन डायमंड कल्टेड सीट्स, सेंटर आर्म रेस्ट विद XJ50 लोगो, यूनीक ब्रैंडिंग, XJ50 बैज इल्यूमिनेटेड ट्रेडप्लेट्स दिए गए हैं। ये सभी यूनिक चीजें इस कार को ऐतिहासिक कार बनाती हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो जगुआर एक्सजे50 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.11 करोड़ रुपये है। इसी के साथ जगुआर एक्सजे स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.02 करोड़ रुपये है।