
नई दिल्ली: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ( kia Motors ) ने भारत में एंट्री कर ली है और अब कंपनी सस्ते इलेक्ट्रिक वाहन ( Electric vehicles ) बनाने के लिए समूह की कपनी हुंडई मोटर्स ( Hyundai ) के साथ मिलकर काम करने पर विचार कर रही है। कंपनी के एक अधिकारी की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।
कंपनी ने हाल ही में भारत में अगले दो साल में suv सेल्टॉस ( seltos ) समेत चार नए वाहन पेश करने की योजना है। Kia मोटर्स ने कहा कि लो कॉस्ट ई-व्हीकल बिल्कुल अलग प्रॉजेक्ट है। Kia मोटर्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं सीईओ हान-वू पार्क ने बताया, ‘‘हम अभी भी इस पर काम कर रहे हैं कि कम लागत वाले ई-वाहन कैसे बनाए जाएं। मैं भारतीय बाजार के लिए हुंडई के साथ मिलकर ई-वाहन विकसित करने पर विचार कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा कि कम लागत वाला ई-वाहन अगले दो साल में पेश होने वाले चार वाहनों से अलग होगा।
पार्क ने कहा, ‘‘हम भारत में इलेक्ट्रिक कार पेश करने के लिए तैयार हैं लेकिन यह इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकार की समर्थन वाली नीति पर निर्भर करेगा। जब बाजार उपयुक्त हो, हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर देंगे।’’ यह भी कहा कि मौजूदा समय में ई-वाहन की लागत बहुत अधिक है, खासकर भारतीय बाजार में और बिना सरकार के समर्थन के ई-वाहन को यहां बेचना बड़ी चुनौती होगी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले साल FAME II योजना की घोषणा की गई थी। यह मुख्यत: टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स को समर्थन देती है, इसमें निजी उपयोग के लिए इस्तेमाल होने वाले ई-वाहन शामिल नहीं हैं।’’
10000 करोड़ रुपये वाली FAME II योजना के तहत निजी इस्तेमाल वाले इलेक्ट्रिक टू—व्हीलर्स पर सब्सिडी दी जाती है। थ्री व 4 व्हीलर्स के मामले में इंसेंटिव पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कमर्शियल उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले व्हीकल्स पर लागू होगा। FAME II स्कीम के जरिए 10 लाख इलेक्ट्रिक टू—व्हीलर, 5 लाख थ्री व्हीलर, 55000 फोर व्हीलर और 7000 बसों को सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा।
Updated on:
25 Jun 2019 11:20 am
Published on:
23 Jun 2019 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
