6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में बनी इस ब्रांड के कारों की विदेशों में धूम, बनी देश की सबसे बड़ी यूटिलिटी व्हीकल एक्सपोर्टर

Kia ने साल 2019 में भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर अपने पहले वाहन Seltos को लॉन्च किया था। आकर्षक लुक, बेहतरीन माइलेज और फीचर्स के चलते ये एसयूवी तेजी से देश में मशहूर हुई है।

2 min read
Google source verification
kia_airbags-amp.jpg

Kia Carens

साउथ कोरयिन वाहन निर्माता कंपनी Kia ने अभी हाल ही में इंडियन मार्केट में अपने सफर की शुरुआत की है, लेकिन बेहद कम समय में ही ये ब्रांड तेजी से पापुलर हो रहा है। किआ इंडिया ने घोषणा की है कि उसने अपने आंध्र प्रदेश में अत्याधुनिक अनंतपुर संयंत्र से 1.5 लाख यूनिट्स को निर्यात करने का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में सितंबर 2019 में अपनी पहले वाहन के तौर पर Kia Seltos को पेश किया था, औेर तब से ही कंपनी विदेशों में अपनी गाड़ियों को एक्सपोर्ट करती है। किया द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार कंपनी सेल्टोस, सोनेट और कैरेंस जैसे मॉडलों को 95 देशों में निर्यात करती है।


कंपनी ने अपने प्रेस विज्ञप्ती में बताया कि, कंपनी ने इस दौरान कुल 150,395 यूनिट्स वाहनों को एक्सपोर्ट किया है। यह उपलब्धि कंपनी के 'मेक इन इंडिया' प्रयासों के अनुरूप है और यह भारत में विश्वस्तरीय उत्पाद बनाने और उन्हें पूरी दुनिया में ले जाने के दृष्टिकोण को मजबूत बनाता है। कुल निर्यात में किआ सेल्टोस की हिस्सेदारी 72 प्रतिशत है, इसके बाद किआ सोनेट और हाल ही में लॉन्च की गई कैरेंस का नाम आता है।


किया इंडिया ने 2022 के पहले आठ महीनों में 54,153 यूनिट्स का निर्यात किया है, इसके साथ ही ये इस साल की सबसे बड़ी यूटीलिटी व्हीकल (UV) निर्यातक बन गई है। किआ इंडिया 2021 में भी सबसे बड़ी यूवी निर्यातक थी। मायुंग-सिक सोहन, चीफ सेल्स ऑफिसर, किआ इंडिया ने कहा, "किआ के लिए भारत वैश्विक स्तर पर रणनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण बाजार है और इसमें एक मजबूत बिक्री, उत्पादन और आरएंडडी हब बनने की क्षमता है।


मायुंग-सिक का कहना है कि, हमारा अत्याधुनिक अनंतपुर संयंत्र किआ नेटवर्क में सबसे महत्वपूर्ण निर्यात केंद्रों में से एक है और यहां संचालन शुरू करने के बाद से, हमने न केवल देश के भीतर बल्कि विदेशों में भी गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित किया है। यूवी पूरी दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, और हमें बहुत खुशी है कि हमारे मेड इन इंडिया यूटीलिटी व्हीकल्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी शानदार प्रतिक्रिया हासिल की है। यह भारत के विनिर्माण कौशल का एक सच्चा प्रमाण है और पूरी दुनिया के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने वाले बेहतरीन उत्पादों के उत्पादन की हमारी क्षमता को उजागर करता है।"