
यहां मात्र 11 लाख में 1 करोड़ वाली Mercedes और 7 लाख में मिल रही BMW
गुरुग्राम का ये सेकंड हैंड कार डीलर लोगों के लग्जरी कार खरीदने के सपने को पूरा कर रहा है। यहां पर आपको बीएमडब्ल्यू (BMW), ऑडी , लैंड रोवर, मर्सिडीज, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा एक्सयूवी 500, होंडा सिटी, हुंडई वरना, निसान टेरानो जैसी कारें बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। यहां पर आपको चमचमाती हुई कारें मिलेगी और वो भी बेहद अच्छी कंडीशन में। इसी के साथ आप अगर यहां से लग्जरी कार खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं।
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज कार ( BMW 320D )
इंजन और पावर की बात की जाए तो बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज में 1995 सीसी का ट्विन पावर टर्बो 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन है जो कि 190 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 8 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला ये इंजन काफी ज्यादा दमदार है। ये कार सिर्फ 7.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। माइलेज की बात करें तो ये कार प्रति लीटर में 22 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज की एक्स शोरूम कीमत लगभग 40 लाख रुपये है वहीं 2009 मॉडल की ये कार आपको सिर्फ 7.25 लाख रुपये में मिल सकती है।
मर्सिडीज बेंज एस350 ( Mercedes Benz s350 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो मर्सिडीज एस350 में 2987 सीसी का 6 सिलेंडर वाला डीजल इंजन है जो कि 258 बीएचपी की पावर और 620 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 9 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला ये इंजन काफी ज्यादा दमदार है। ये कार सिर्फ 7.08 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। माइलेज की बात करें तो ये कार प्रति लीटर में 18 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो मर्सिडीज एस350 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है वहीं 2009 मॉडल की ये कार आपको सिर्फ 11.9 लाख रुपये में मिल सकती है।
रेंज रोवर स्पोर्ट ( Range Rover Sport )
इंजन और पावर की बात की जाए तो रेंज रोवर स्पोर्ट में 5 लीटर का इंजन है जो कि 502 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये एसयूवी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी 12.65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो ये इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है वहीं 2010 मॉडल की ये एसयूवी आपको सिर्फ 27 लाख रुपये में मिल सकती है।
महिंद्रा एक्सयूवी500 ( Mahindra XUV500 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2179 सीसी का 4 सिलेंडर वाला 16वी एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है जो कि 155 बीएचपी की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी फिलहाल मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आती है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर डीजल में 14 किमी का माइलेज देती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 12.56 से 19.26 लाख रुपये तक है। वहीं वहीं 2012 मॉडल की ये एसयूवी आपको सिर्फ 5.85 लाख रुपये में मिल सकती है।
Published on:
07 Jan 2019 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
