
Mahindra Bolero price hike
महिंद्रा एंड महिंद्रा(Mahindra & Mahindra )ने फेस्टिव सीजन से ठीक पहले अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने Bolero की कीमतों में 22,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। Bolero Neo की कीमत में 20,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। आइये जानते हैं इस गाड़ी के फीचर्स और नई कीमतों के बारे में...
इतने बढ़े दाम
कीमत बढ़ने के बाद Bolero की शुरूआती कीमत अब 9,53,401 लाख रुपये हो गई है, जबकि इसके टॉप मॉडल के लिए 10.48 लाख रुपये देने होंगे। Mahindra Bolero Neo की शुरूआती कीमत अब 9.48 लाख रुपये हो गई है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत के लिए आपको 11.21 लाख रुपये देने होंगे। यानी अब अगर आप महिंद्रा की बोलेरो या बोलेरो नियो खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी।
इंजन
इंजन की बात करें तो Mahindra Bolero में 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जो 75bhp की पावर और 210Nm का टार्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं Bolero Neo में 1.5-लीटर डीजल दिया है जोकि 100bhp और 240Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें भी 5स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह एक डीजल इंजन है जो 16.7 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देने में सक्षम है।
XUV700 और Thar हो चुकी हैं महंगी
अभी हाल ही में महिंद्रा ने XUV700 और Thar की कीमतों में क्रमश: 37,000 और 28,000 तक की बढ़ोतरी की थी। पेट्रोल XUV700 के पेट्रोल मॉडल में 22,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल वेरिएंट की कीमतों में 20,000 रुपये से 37,000 रुपये के बीच बढ़ोतरी की गई है। महिंद्रा एसयूवी की मांग में वृद्धि और बढ़ती लागत को कीमत में इजाफे का कारण बताया जा सकता है।
Updated on:
20 Sept 2022 09:11 pm
Published on:
20 Sept 2022 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
