
Mahindra Thar 2020
नई दिल्ली। महिंद्रा ने शुक्रवार को घोषणा की कि कंपनी ने इस दिवाली त्योहार के दौरान देश भर में थार एसयूवी ( 2020 mahindra thar ) की 1,000 यूनिट्स देने की तैयारी कर ली है। यह डिलीवरी उपलब्ध वैरिएंट के लिए प्राप्त बुकिंग के हिसाब से आधारित हैं। कंपनी ने 1 नवंबर से थार एसयूवी की डिलीवरी शुरू कर दी थी और एसयूवी की 500 यूनिट 7 से 8 नवंबर के बीच डिलीवर की गई थीं।
कंपनी ने कहा है कि वो हर ग्राहक से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने और उनकी संभावित/सटीक डिलीवरी की तारीखों को कम्यूनिकेट करने की प्रक्रिया में है। इससे निश्चित रूप से ग्राहकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि कब तक उन्हें अपनी एसयूवी के लिए इंतजार करना होगा। इससे पहले महिंद्रा ने प्रति माह लगभग 2,000 वाहनों की क्षमता की योजना बनाई थी और जनवरी तक इसे 3,000 तक बढ़ाने की तैयारी है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के सीईओ- ऑटोमोटिव डिवीजन, वीजय नाकरा के मुताबिक, "हम अपने ग्राहकों को इस त्योहारी सीजन के दौरान 'हैप्पी थार-इंग दिवाली' की शुभकामनाएं देते हैं। महिंद्रा में हमारी कोशिश है कि हम ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक उत्सव की खुशियां पहुंचाएं। इसलिए देश भर में 500 से अधिक सभी नई थार की हमारी पहली मेगा डिलीवरी की सफलता के बाद, अब हम इसे एक कदम आगे ले जाने और दिवाली उत्सव को चिह्नित करने के लिए 1,000 ऑल-न्यू थार वितरित करने के लिए खुश हैं।"
Mahindra Thar 2020 के स्पेशिफिकेशन
New Mahindra Thar 2020 के फीचर्स
Updated on:
14 Nov 2020 02:20 pm
Published on:
14 Nov 2020 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
