9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिन्द्रा स्कॉर्पियो और नूवोस्पोर्ट में मिली खराबी, वापस ले जाएं शोरूम

महिन्द्रा स्कॉर्पियो और नूवोस्पोर्ट कारों के फ्लूइड होम में गड़बड़ी मिलने पर रिकॉल किया गया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Kumar

Sep 22, 2016

Mahindra cars

Mahindra cars

नई दिल्ली। यदि आप महिन्द्रा एंड महिन्द्रा नई पीढ़ी की स्‍कॉर्पियो और नूवोस्‍पोर्ट एसयूवी कार खरीदी है तो उन्हें वापस कंपनी के शोरूम ले जाएं। कंपनी ने इन कारों को बाजार से वापस ले लिया है। कंपनी के मुताबिक इन दोनों कारों के इंजन कंपार्टमेंट में फ्लूइड होज में गड़बड़ी है।

इन कारों में मिली खराबी
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में इस बात की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि जून 2016 तक बनी इन सभी एसयूवी कारों के लिए रिकॉल किया गया है।

फ्री में ठीक होगी गड़बड़ी
हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसने कुल कितनी Mahindra Scorpio और NuvoSport कारों वापस बुलाई हैं। कंपनी ने कहा कि जांच और उसके बाद सुधार का काम बिल्कुल फ्री में किया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क किया जाएगा।