4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मात्र 20000 हजार रूपए में आपकी हो सकती है Mahindra XUV300, बुकिंग हुई शुरू

लॉन्चिंग से ठीक पहले इस कार के बारे में ऐसी बात सामने आई है कि हर कोई इसे खरीदना चाहेगा। दरअसल हमारे देश में कार हो या बाइक,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 4 Feb 2019, 12:19 PM IST

xuv300

मात्र 20000 हजार रूपए में आपकी हो सकती है Mahindra XUV300, बुकिंग हुई शुरू

नई दिल्ली: Mahindra अपनी मोस्ट अवेटेड कार XUV300 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 14 फरवरी को कंपनी अपनी इस एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले फिलहाल कंपनी ने इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदना चाहते हैं तो महज 20000 रूपए की मामूली रकम के साथ इसे बुक करा सकते हैं। लॉन्चिंग के तुरंत बाद इस कार की डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- बदलने वाली है आपकी फेवरेट Mahindra Thar, लॉन्चिंग से पहले जानें नए फीचर्स

इसके अलावा लॉन्चिंग से ठीक पहले इस कार के बारे में ऐसी बात सामने आई है कि हर कोई इसे खरीदना चाहेगा। दरअसल हमारे देश में कार हो या बाइक, सभी का माइलेज सबसे ज्यादा पूछा जाता है। और लॉन्चिंग से पहले ही mahindra xuv300 के माइलेज का खुलासा हो गया है।

बताया जा रहा है कि नई महिंद्रा एक्सयूवी 300 का पेट्रोल वैरिएंट 17 किलोमीटर प्रतिलीटर और डीजल वैरिएंट 20 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज प्रदान करेगी। ये माइलेज एआएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा प्रमाणित है। हालांकि अपने प्रतिद्वंदियों के मुकाबले एक्सयूवी 300 डीजल वैरिएंट का माइलेज काफी कम जो कि 20 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज प्रदान करती है। लेकिन इस एसयूवी का पॉवर बहुत ही शानदार है क्योंकि कंपनी ने इसमें बड़ा इंजन प्रयोग किया है।

ये भी पढ़ें- अगर ऐसी होगी हेडलाइट्स तो हमेशा के लिए रद्द हो जाएगा लाइसेंस

नई महिंद्रा XUV 300 के डीजल वेरिएंट में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है जो कि कार को 121 बीएचपी की पॉवर और 320 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। इसी इंजन का प्रयोग कंपनी ने अपनी हालिया लॉन्‍च एमपीवी मराजो में भी किया है।

वहीं इसके पेट्रोल वैरिएंट में कंपनी ने टर्बो पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है जो कि अपने प्रतिद्वंदियो के मुकाबले काफी बेहतर माइलेज प्रदान करता है। XUV 300 का पेट्रोल वैरिएंट 17 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है।