4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदलने वाली है आपकी फेवरेट Mahindra Thar, लॉन्चिंग से पहले जानें नए फीचर्स

सबसे बड़ी बात ये है कि थार में इस बार कंपनी 2.0 लीटर कर क्षमता का दमदार इंजन शामिल करेगी जो कि एसयूवी को 140 बीएचपी की पॉवर और 300 एनएम का
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 4 Feb 2019, 10:52 AM IST

thar

बदलने वाली है आपकी फेवरेट Mahindra Thar, लॉन्चिंग से पहले जानें नए फीचर्स

नई दिल्ली:mahindra and mahindra की Thar लोगों को बेहद पसंद स्पेशली एडवेंचर पसंद करने लोगों को। लेकिन अब लोगों की ये फेवरेट कार बदलने वाली है। दरअसल महिन्द्रा एंड महिन्द्रा इस कार के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल पर काम कर रहे हैं। खबरों की मानें तो थार का नया अवतार 2020 में बाजार में दस्तक दे सकता है।

नई थार में कंपनी नए डीजल इंजन के साथ-साथ नया चेसिस भी प्रयोग करेगी। सबसे बड़ी बात ये है कि थार में इस बार कंपनी 2.0 लीटर कर क्षमता का दमदार इंजन शामिल करेगी जो कि एसयूवी को 140 बीएचपी की पॉवर और 300 एनएम का टॉर्क प्रदान करेगा।

अगर ऐसी होगी हेडलाइट्स तो हमेशा के लिए रद्द हो जाएगा लाइसेंस

नई महिंद्रा थार का ये दमदार पॉवर फोर्स गुरखा को कड़ी टक्कर देगा। आपको मालूम हो कि 2.0 लीटर की क्षमता के इस इंजन का प्रयोग नई आने वाली एक्सयूवी 500 के अगले संस्करण में भी प्रयोग किया जायेगा। जो कि तकरीबन 180 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करेगा।

वहीं नई चेसिस के इस्तेमाल की वजह से थार के कंफर्ट और ड्राइविंग में भी अंतर देखने को मिलेगा। इसके अलावा नई थार के सस्पेंशन को भी ट्यून किया जाएगा जिससे ड्राइवर को बेहतर ड्राइविंग एक्सपेरिएंस मिल सकेगा। नई थार का आकार भी मैाजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ा होगा जो कि आपको ज्यादा बेहतर और वाइडर ट्रैक प्रदान करेगा ।

25 किमी माइलेज वाली इस सस्ती कार में मिलेगा SUV वाला फीचर, कीमत पर नहीं पड़ेगा असर

इसके अलावा क्रैश टेस्ट को आसानी से पास कर सके इसके लिए सेफ्टी फीचर्स पर कंपनी खासा ध्यान दे रही है। इसमें ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर जैसे अत्याधुनिक फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा।