3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 किमी माइलेज वाली इस सस्ती कार में मिलेगा SUV वाला फीचर, कीमत पर नहीं पड़ेगा असर

इसके अलावा Kwid के सभी वेरिएंट को सरकारी कानूनों के अनुकूल बनाने के लिए इसमें ABS और रियर पार्किंग सेंसर भी दिए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 2 Feb 2019, 12:42 PM IST

kwid

25 किमी माइलेज वाली इस सस्ती कार में मिलेगा SUV वाला फीचर, कीमत पर नहीं पड़ेगा असर

नई दिल्ली: 2015 में लॉंच हुआ renault kwid भारत में कंपनी का सबसे सक्सेसफुल प्रोडक्ट है, लेकिन इस कार में इन्फोटेनमेंट की कमी थी जो सिर्फ इसके महंगे मॉडल्स में मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल Renault ने Kwid में फिलहाल कुछ अपडेट किए हैं और अब इस सस्ती कार में एसयूवी जैसा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यही नहीं Renault ने नई कार में रिवर्स कैमरा और कुछ अन्य फीचर्स को भी शामिल किया है। इसके अलावा Kwid के सभी वेरिएंट को सरकारी कानूनों के अनुकूल बनाने के लिए इसमें ABS और रियर पार्किंग सेंसर भी दिए जाएंगे।

Maruti की इस फैमिली कार ने मचाया तहलका, मात्र 10 दिनों में 16000 से ज्यादा लोगों ने किया बुक

क्विड ( Kwid ) के 1.0 लीटर वर्जन और एएमटी वेरियंट के साथ ही खुरदरा दिखनेवाला क्लाइंबर वर्जन भी मौजूद है। इसका इंजन 5678 आरपीएम पर 53 एचपी और 4386 आरपीएम पर 72 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

कार एक लीटर में 25.17 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। जो कि किसी भी कार से सबसे ज्यादा है। कम कीमत की इस कार में प्रीमियम लुक और बड़ा इंटीरियर,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसा शानदार फीचर्स दिये गए हैं। रेनो क्विड का मेंटेनेंस भी आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालेगा। रेनो क्विड के मेंटेनेंस की बात करें तो इस कार पर सर्विस के दौरान मात्र 2000 रुपये तक का खर्च आता है।

18 फरवरी को भारत में लॉन्च होंगी ये दमदार एडवेंचर बाइक्स, नाम जानकर तुरंत करेंगे बुक

Kwid की कीमत 2.97 -4.60 लाख रुपए तक जाती है। बाजार में इस कार के 8 वेरिएंट उपलब्ध है, जिसमें चार 0.8-लीटर मैनुअल, दो 1.0-लीटर मैनुअल और दो 1.0-लीटर एएमटी वेरिएंट शामिल हैं