3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti की इस फैमिली कार ने मचाया तहलका, मात्र 10 दिनों में 16000 से ज्यादा लोगों ने किया बुक

इसके अलावा बोनट को भी पहले से ऊंचा बनाया गया है जो क्रैश टेस्ट में बेहतर परफॉर्म करने में मददगार होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 2 Feb 2019, 10:46 AM IST

wagon r

Maruti की इस फैमिली कार ने मचाया तहलका, मात्र 10 दिनों में 16000 से ज्यादा लोगों ने किया बुक

नई दिल्ली: Maruti ने जनवरी की 23 तारीख को अपनी सस्ती फैमिली कार wagon r को लॉन्च किया। वैगन आर को लोगों के बिच काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग धड़ल्ले से इस कार को खरीद रहे हैं। आपको बता दें कि लॉन्चिंग के पहले हफ्ते ही नई वैगनआर को 16,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। इस फैमिली कार की देशभर में स्थित मारुति सुजुकी के Arena डीलरशिप के द्वारा बिक्री की जाएगी। इतनी ज्यादा बुकिंग मिलने से वैगनआर का वेटिंग पीरियड भी थोड़ा ज्यादा हो गया है।

18 फरवरी को भारत में लॉन्च होंगी ये दमदार एडवेंचर बाइक्स, नाम जानकर तुरंत करेंगे बुक

2 इंजन ऑप्शन के साथ मिलेगी ये कार-

आपको बता दें कि मारुति की ये कार 1.0 और 1.2 लीटर इंजन ऑप्शन और मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। चलिए आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें जिसकी वजह से लोग इस कार को इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

डिजाइन की बात करें तो इसे पहले की तरह टॉल बॉय डिजाइन दिया गया है लेकिन इस बार इसके लुक्स में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। कार के फ्रंट में क्रोम बार स्प्लिट ग्रिल और बड़े हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा बोनट को भी पहले से ऊंचा बनाया गया है जो क्रैश टेस्ट में बेहतर परफॉर्म करने में मददगार होगा।

डायमेंशन की बात करें तो नई वैगनआर की लंबाई 3,655 mm, चौड़ाई 1,620 mm और ऊंचाई 1,675 mm है। यानी ये पुराने मॉडल से 56 mm ज्यादा लंबी, 130 mm ज्यादा चौड़ी है। लेकिन ऊंचाई के मामले में ये 25 mm छोटी है।

इसका व्हीलबेस भी 35 mm बढ़ाया गया है जिससे अब यह 2,435 mm का हो गया है। इसके वजन को भी पहले से कम कर दिया गया है। अब यह 65 kg कम वजनी है। इसके बेस वैरिएंट LXi का वजन 805 kg है।