
Mahindra Xuv700 Hits Bus
Anand Mahindra : घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते साल देश में अपनी नई एसयूवी महिंद्रा XUV700 को लॉन्च किया। इस कार को भारतीय बाजार में आए हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, और यह आज ग्राहकों की एक लोकप्रिय कार बन गई है। XUV700 ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली अपने सेगमेंट की पहली एसयूवी है। वहीं यह अपनी सुरक्षा का लगातार सबूत भी दे रही है। दरअसल, हाल ही में XUV700 से जुड़े सड़क दुर्घटनाओं के कई वीडियो सामनें आएं हें, जिनमें इस SUV ने अपनी मजबूती को साबित किया है।
तेज स्पीड में आ रही थी XUV700
ऐसा ही एक वीडियो आजकल इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है, वीडियो में दिखाया गया हादसा तमिलनाडु में हुआ, जहां एक Mahindra XUV700 हाईवे पर स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस से जा टकराई। यह पूरी दुर्घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें देखा जा सकता हैं, कि बस सामने से सीधे आ रही थी,और बगल की दिशा से आ रही तेज रफ्तार XUV700 ने बस को साइड से टक्कर मार दी।
हाईवे पर कार चलाते समय रहें सतर्क
इस हादसे में महिंद्रा एक्सयूवी700 का अगला हिस्सा पूरी तरह क्रैश हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना के गंभीर प्रभाव के बावजूद XUV700 के अंदर के यात्री सुरक्षित रहे। फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं है कि बस चालक ने आने वाली XUV700 को देखा या नहीं। हालांकि, XUV700 की स्पीड काफी तेज थी। जिससे यह हादसा हुआ।
खैर, इस दुर्घटना से सीख मिलती है, कि हाईवे पर सुरक्षित रूप से गाड़ी चलाना कितना महत्वपूर्ण है, ड्राइवर को हमेशा अपनी आंखों और दिमाग को सतर्क रखने की जरूरत होती है। इस तरह की सतर्कता आपके ड्राइव में कुछ सेकंड का समय ले सकती है लेकिन आपको ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटनाओं से बचाएगी।
Updated on:
25 Mar 2022 01:35 pm
Published on:
25 Mar 2022 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
