5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tata Punch से लेकर XUV700 तक, इस साल लॉन्च होने वाली इन गाड़ियों ने पास किया ग्लोबल क्रैश टेस्ट, सेफ़्टी में है जबरदस्त

Tigor EV सुरक्षा रेटिंग के लिए Global NCAP एजेंसी द्वारा परीक्षण की जाने वाली पहली भारतीय इलेक्ट्रिक कार है।

3 min read
Google source verification
tata_punch-amp.jpg

India's Safest Car

साल 2021 में कई वाहन निर्माताओं ने अपनी कारों को लॉन्च किया, जिनमें से कुछ मेड इन इंडिया कारों का क्रैश टेस्ट में परिक्षण किया गया। कुछ को सुरक्षा के पैमाने पर 5-स्टार रेटिंग दी गई तो कुछ के रंग सुरक्षा में फीके पड़े दिखाई दिए। अपने इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं, भारत में बनी उन कारों की सूची जिन्हें Global NCAP में टेस्ट से गुजरना पड़ा। आइए एक नजर डालते हैं, कि कौन-सी कार सुरक्षित है, और कौन-सी नहीं।

Mahindra Xuv700


महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख मॉडल के रूप में XUV700 को नवंबर में लॉन्च किया गया, जिसके तुरंत बाद इस कार को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट से गुजरना पड़ा। महिंद्रा एक्सयूवी700 को एडल्ट सुरक्षा के लिए पांच स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए 4 स्टार मिले हैं। बता दें, XUV700 सबसे सुरक्षित भारतीय कारों की एक खास सूची में शामिल हो गई, जिसमें महिंद्रा की XUV300 और Thar SUV पहले ही मौजूद है।


Tata Punch


देश में टाटा मोटर्स की पंच एसयूवी ने यह साबित कर दिया कि सुरक्षा के मामले में आकार कोई मायने नहीं रखता। इस साल अक्टूबर में लॉन्च होने से पहले टाटा पंच ने क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की। पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए टॉप रेटिंग दी गई इसके अलावा पंच ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए भी 4-स्टार रेटिंग प्राप्त की है।

Tata Tigor EV


Tigor EV सुरक्षा रेटिंग के लिए Global NCAP एजेंसी द्वारा परीक्षण की जाने वाली पहली भारतीय इलेक्ट्रिक कार है। Tigor EV को इस साल की शुरुआत में भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार के रूप में लॉन्च किया गया था, जिसने क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की। Tata Tigor EV में स्टैंर्ड के रूप में दो एयरबैग दिए गए है, ड्यूल एयरबैग के अलावा, Tigor EV अन्य सेफ्टी फीचर्स जैसे ABS के साथ EBD, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर के साथ आती है।

Nissan Magnite


वैश्विक एजेंसियों द्वारा किए गए सुरक्षा परीक्षण में सफल होने वाली अन्य भारतीय कारों में निसान की मैग्नाइट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी भी शामिल थी। लगभग एक साल पहले Magnite SUV का ASEAN NCAP में क्रैश टेस्ट हुआ और इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली। भारतीय बाजार में मैग्नाइट एसयूवी डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर के साथ आती है।

Tata Tiago & Tigor

पंच एसयूवी के अलावा, टाटा मोटर्स की टियागो हैचबैक और टिगोर सब-कॉम्पैक्ट सेडान ने इस साल जनवरी में ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की। दोनों कारें पंच के अलावा अल्ट्रोज़ और नेक्सॉन के साथ देश की सुरक्षित कारों की सूची में शामिल हुईं। बता दें, टिगोर और टियागो ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए चार स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए तीन स्टार हासिल किए।