
अब इस इंजन से चलेंगे Maruti की कारें, मिलेगा 27 किमी का माइलेज
नई दिल्ली: एक लंबे अर्से के बाद Maruti अपनी कारों में इस्तेमाल होने वाले 1.3 लीटर डीजल इंजन को बदलने जा रही है। आपको बता दें फिलहाल मारुति की ज्यादातर कारों में यही डीजल इंजन लगाया जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस इंजन के बदले मारुति नया 1.5-लीटर डीजल इंजन लाने जा रहा है। नए डीजल इंजन को खुद मारुति सुजुकी ने ही तैयार किया है। अगले महीने आने वाली Maruti Ciaz के साथ ये इंजन डेब्यू करने वाला है।
आने वाले समय में मारुति सियाज के अलावा मारुति अर्टिगा जैसी बड़ी फैमिली कारों में भी इस नए 1.5-लीटर डीजल इंजन को जोड़ा जाएगा।
स्पेसीफिकेशन और पॉवर की बात करें तो 1.5-लीटर का यह इंजन 1,498 सीसी फोर-सिलिंडर DDiS 225 इंजन होगा, जो कि 4,500 आरपीएम पर 94 बीएचपी की पावर और 1,500 आरपीएम पर 225 न्यूटन मीटर का बेहतरीन टॉर्क जनरेट करता है। फिलहाल के लिए ये नया इंजन मारुति के माइल्ड-हाइब्रिड (SHVS) टेक्नोलॉजी के बिना ही बाजार में आएगा।
नया इंजन BS-IV उत्सर्जन मानकों को भी पुरा करने वाला होगा लेकिन आने वाले समय में इसे BS-VI से अपडेट जरूर किया जाएगा। इस नए इंजन की खासियत है कि ये अन्य के मुकाबले हल्का है और डुअल-मास फ्लायव्हील के साथ आता है, जिसके कारण ये एक बढ़ियां माइलेज देता है। अनुमान है कि ये डीजल इंजन 26.82 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा।
Published on:
19 Jan 2019 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
