11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ, बेहद कम तेल पीती हैं ये किफायती SUV गाड़ियां! मिलेगा 28Km तक का माइलेज

Maruti Grand Vitara को कंपनी सितंबर महीने में बिक्री के लिए लॉन्च करेगी, कंपनी का दावा है कि ये हाइब्रिड एसयूवी 27.97 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है। वहीं टोयोटा की आने वाली Hyryder भी इसी एसयूवी पर बेस्ड है।

5 min read
Google source verification
best_mileage_suv-amp.jpg

Best Mileage SUV in India

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने तकरीबन हर कार मालिक के माथे पर बल ला दिया है। कुछ लोग अपने मौजूदा मॉडल से परेशान हैं दूसरे बेहतर विकल्प की तलाश में हैं, तो कुछ अपनी पहली कार खरीदने की फिराक में हैं। लेकिन इन सभी लोगों के बीच जो एक बात कॉमन है, वो माइलेज। हर कोई कार के माइलेज को लेकर चिंतित है, क्योंकि बढ़ते फ़्यूल प्राइसेस ने लोगों के जेब पर बोझ बढ़ा रखा है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे एसयूवी वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपको बेस्ट माइलेज देते हैं। हमारी इस लिस्ट में कुछ गाड़ियां ऐसी हैं जो पहले से ही बाजार में बिक्री के लिए मौजूद हैं और कुछ मॉडल सितंबर महीने में बिक्री के लिए लॉन्च की जाएंगी। हालांकि इन गाड़ियों की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू की जा चुकी हैं। तो आइये जानते हैं इन बेस्ट माइलेज़ (Best Mileage SUV) वाली एसयूवी गाड़ियों के बारे में-


Tata Nexon: 21.5 किमी/लीटर

टाटा मोटर्स की बेस्ट सेलिंग एसयूवी नेक्सॉन देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी गाड़ियों में से एक है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी ने इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है जो कि 120PS की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल वेरिएंट में 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है जो कि 110PS की पावर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका पेट्रोल वेरिएंट 17 किलोमीटर और डीज़ल वेरिएंट 21.5 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।


फीचर्स के तौर पर इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट के साथ ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। कुछ अन्य बेहतरीन फीचर्स के तौर पर इस एसयूवी में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर क्वालिटी डिस्प्ले वाला एयर प्यूरीफायर, ऑटो-डिमिंग IRVM, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और टॉप-स्पेक ट्रिम्स में पेश किया गया आठ-स्पीकर साउंड सिस्टम भी मिलते हैं। सेफ़्टी के तौर पर नई नेक्सॉन डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज से लैस है। इसकी कीमत 7.60 लाख रुपये से लेकर 14.08 लाख रुपये के बीच है।


Hyundai Venue: 23.4 किमी/लीटर

हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प के साथ आती है, इस छोटी एसयूवी को कंपनी ने बतौर कनेक्टेड कार बाजार में उतारा था। इसके पेट्रोल वेरिएंट में दो इंजन विकल्प आते हैं, एक वेरिएंट में 1.2 लीटर पेट्रोल और दूसरे वेरिएंट में 1.0 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है। वहीं डीजल विकल्पों के तौर पर इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। इसकी कीमत 7.53 लाख रुपये से लेकर 12.72 लाख रुपये के बीच है।


हुंडई वेन्यू कनेक्टेड कार टेक, एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट के लिए सपोर्ट, 8 इंच की टचस्क्रीन, एयर प्यूरीफायर, ऑटो एसी, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप के साथ आता है। सुविधाओं की सूची 4-वे विद्युत रूप से एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट, सिंगल-पैन सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ़्टी के तौर पर इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रिवर्सिंग कैमरा और हिल-होल्ड असिस्ट मिलता है। वहीं स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर का विकल्प मिलता है।


Maruti Grand Vitara: 27.97 किमी/लीटर

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को कंपनी घरेलू बाजार अगले महीने इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। इस एसयूवी को कंपनी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ बाजार में उतार रही है, इसके फीचर्स और डिटेल्स सामने आ चुके हैं बस कीमत का खुलासा होना बाकी है। नई ग्रैंड विटारा को कंपनी ने टोयोटा और सुजुकी ने मिलकर तैयार किया है। एक एग्रीमेंट के तहत दोनों कंपनियां अपने व्हीकल प्लेटफॉर्म और मॉडल्स को एक दूसरे से साझा करती हैं।


इस एसयूवी को कुल 2 ट्रिम्स में पेश किया गया है - प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड, जो कि रिच क्रोम फिनिश फ्रंट ग्रिल गार्निश के साथ आता है और दूसरा है इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड, जिसमें डार्क क्रोम फिनिश मिलता है। इस मिड साइज़ एसयूवी को दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा, एक वेरिएंट में 1.5-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन है। ट्रांसमिशन में इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड ट्रिम के लिए ई-सीवीटी और पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक या प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड ट्रिम में 5-स्पीड मैनुअल शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये सेग्मेंट में सबसे बेहतर माइलेज देती है, इसका वीवीटी पेट्रोल इंजन 21.11 किलोमीटर और हाइब्रिड वेरिएंट 27.97 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देने में सक्षम है।


Toyota Hyryder: 27.97 किमी/लीटर

नई Toyota Hyryder की सबसे ख़ास बात ये है कि ये माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ही ऑल व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट में आती है। कंपनी ने इस एसयूवी को बिल्कुल फ्रैश और नया लुक देने की कोशिश की है, ताकि इसे भारत के अलावा अन्य बाजारों में भी उतारा जा सके। इसमें कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का TNGA इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 92hp की पावर और 122Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को एक इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है जो 79hp और 141Nm का टार्क जेनरेट करता है।

हाइब्रिड सिस्टम को 177.6 V लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है। अर्बन क्रूजर हाइडर 25 किमी तक की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज के दावे के साथ आता है, और टोयोटा का कहना है कि, ये हाइब्रिड सिस्टम कुल दूरी का 40 प्रतिशत और प्योर ईवी मोड में 60 प्रतिशत कवर कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये एसयूवी तकरीबन 24 से 25 किलोमीटर तक माइलेज देने में सक्षम होगी।


टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, एक पूर्ण डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक और वॉयस असिस्ट जैसे गूगल और सिरी कम्पैटिबिलिटी जैसे फीचर मिलते हैं। कुछ अन्य फीचर्स में एक पैनारोमिक सनरूफ, 17-इंच का अलॉय व्हील, वायरलेस चार्जर, हेड अप डिस्प्ले और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। कंपनी ने इसमें सेफ़्टी का भी पूरा ख्याल रखा है इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ईएसपी, हिल-होल्ड असिस्ट, सभी रियर यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल मिलता है। हालांकि अभी कंपनी ने इस एसयूवी की कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन अभी से इसका वेटिंग पीरियड 6 महीनों तक पहुंच गया है।