मारुती की सेकंड जेनरेशन अर्टिगा में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो 100 bhp पावर जनरेट करता है। बता दें की इस कार में 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है ऐसे में आप अपनी पसंद का वैरिएंट खरीद सकते हैं। इसके अलावा कार में थ्री-स्पोक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ट्विन पॉड इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार की कीमत 9 से 10 लाख रुपये के बीच है।