पेंडिंग ऑर्डर्स की ज़बरदस्त संख्या
भारत में मारुति सुज़ुकी की गाड़ियों की पॉपुलैरिटी का अंदाजा देश में कंपनी की गाड़ियों के पेंडिंग ऑर्डर्स से ही लगाया जा सकता है। मारुति सुज़ुकी देश में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की गाड़ियों के पेंडिंग ऑर्डर्स 4 लाख से भी ज़्यादा है। टोटल नंबर की बात करें, तो मारुति सुज़ुकी की कुल 4.05 लाख गाड़ियों के ऑर्डर्स इस समय पेंडिंग हैं। यानि की इतने लोग अपनी गाड़ियों की बुकिंग तो कर चुके हैं, पर उन्हें अब तक इसकी डिलीवरी नहीं मिली है।