
सांकेतिक तस्वीर
Maruti Eeco: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की Eeco कार की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले साल Eeco को अपडेट करके लॉन्च किया था। यह एक मल्टीपर्पस गाड़ी है। नई Maruti Eeco को 13 वेरिएंट में उतारा है। इसे 5 सीटर से लेकर 7 सीटर में उपलब्ध है। पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है। नई Eeco को बेहतर बनाने के लिए इसमें कुछ नए और अच्छे बदलाव भी किये हैं। कीमत की बात करें तो नई Eeco की एक्स-शो रूम कीमत 5.22 लाख रुपये से शुरू होती है। इस गाड़ी की बिक्री लगातार बढ़ रही है। सेफ्टी के लिए इस कार में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्लाइडिंग डोर्स, इम्मोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइये जानते हैं इसकी सेल्स रिपोर्ट के बारे में...
बिक्री में हुई बढ़ोतरी:
Maruti Suzuki ने पिछले महीने EECO की पिछले महीने 11,352 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल कंपनी ने 9,190 यूनिट्स की बिक्री की है, वहीं 2022-23 (अप्रैल-फ़रवरी)में कंपनी ने 119,19 यूनिट्स की बिक्री कर ली है। जबकि 2021-22 (अप्रैल-फ़रवरी)में कंपनी 99,124 यूनिट्स की बिक्री। यानी इस सस्ती 7 सीटर को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बरकरार है।
यह भी पढ़ें : सिटी ड्राइव से लेकर हाईवे पर Maruti Baleno AMT बन सकती है बेस्ट ऑप्शन, जानिये
इंजन और पावर:
Maruti Eeco में अब updated 1.2L एडवांस्ड K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है। जोकि 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक नई Eeco पेट्रोल वर्जन पर 25% ज्याद माइलेज देगी जबकि वहीं Eeco S-CNG पर 29% अधिक माइलेज मिलेगी।Eeco Petrol आपको 20.20 km/l की माइलेज देगी जबकि Eeco CNG आपको 27.05 km/kg की माइलेज देगी
सेफ्टी फीचर्स:
सेफ्टी के लिए इस कार में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्लाइडिंग डोर्स, इम्मोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस गाड़ी में आपको स्पेस काफी अच्छा मिल जायेगा, काफी लम्बे समय से यह भारत में पसंद की जा रही है और अभी तक इस कार से कोई खास शिकायत देखने को नहीं मिली है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : भारत में बजाज ऑटो की बिक्री 25% बढ़ी! लेकिन एक्सपोर्ट में हुई बड़ी गिरावट
Published on:
01 Mar 2023 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
