कार

एक बार फिर मारुति की इस सस्ती 7 सीटर कार की जमकर हुई बिकी, 27km की देती है माइलेज

Maruti cheapest 7 seater cars: मई महीने में मारुति सुजुकी ईको की बिक्री में बेहतर ग्रोथ देखने को मिली है, पिछले महीने कंपनी ने EECO की 12,818 यूनिट्स की बिक्री कर डाली जबकि जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 10,482 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।

2 min read
Jun 01, 2023


Maruti Suzuki Eeco: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी मई महीने की बिक्री के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार भी फिर से कंपनी की इस सबसे सस्ती 7 सीटर कार ‘Eeco’ की जमकर बिक्री हुई है। यह एक मल्टीपर्पस गाड़ी है। Maruti Eeco को 13 वेरिएंट में आती है। इसे 5 सीटर से लेकर 7 सीटर में उपलब्ध है। पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है। Eeco को बेहतर बनाने के लिए इसमें कुछ नए और अच्छे बदलाव भी किये हैं।

कीमत की बात करें तो नई Eeco की एक्स-शो रूम कीमत 5.24 लाख रुपये से शुरू होती है। इस गाड़ी की बिक्री लगातार बढ़ रही है। सेफ्टी के लिए इस कार में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्लाइडिंग डोर्स, इम्मोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइये जानते हैं इसकी सेल्स रिपोर्ट के बारे में...


बिक्री में हुई बढ़ोतरी:

मई में मारुति सुजुकी ईको की बिक्री में बेहतर ग्रोथ देखने को मिली है, पिछले महीने कंपनी ने EECO की 12,818 यूनिट्स की बिक्री कर डाली जबकि जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 10,482 यूनिट्स की बिक्री का रहा था, यानी इस सस्ती 7 सीटर को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बरकरार है।



इंजन और पावर:

Maruti Eeco में अब नया 1.2L एडवांस्ड K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है। जोकि 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक नई Eeco पेट्रोल वर्जन पर 25% ज्याद माइलेज देगी जबकि वहीं Eeco S-CNG पर 29% अधिक माइलेज मिलेगी।

Eeco Petrol आपको 20.20 km/l की माइलेज देगी जबकि Eeco CNG आपको 27.05 km/kg की माइलेज देगी। बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी ईको का नया अवतार जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है, लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नही मिली है।


यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन से पहले टाटा लॉन्च करेगी Punch इलेक्ट्रिक

Published on:
01 Jun 2023 02:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर