4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maruti Suzuki की ये कारें होंगी और भी ज्यादा सुरक्षित! जल्द मिलेगा ये ख़ास सेफ़्टी फीचर

Maruti Suzuki तेजी से अपने व्हीकल लाइन-अप को अपडेट करने में लगी है। सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि, आगामी 1 अक्टूबर से पहले देश के सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों मेंं 6 एयरबैग जरूर देंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

2 min read
Google source verification
maruti_suzuki_6_airbag_cars-amp.jpg

Maruti Suzuki's New Cars will Get 6 Airbags

देश में बहुत जल्द ही आने वाली नई कारें और भी सुरक्षित होने वाली हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हाल ही में बाजार में अपनी मशहूर प्रीमियम हैचबैक कार Maruti Baleno को अपडेट कर लॉन्च किया था। इस कार में कंपनी ने 6 एयरबैग को शामिल किया है, जो कि इस कार को और भी सुरक्षित बनाती है। जल्द ही मारुति सुजुकी की अन्य कारों को भी ये शानदार सेफ़्टी फीचर मिलने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस साल अक्टूबर के पहले मारुति सुजुकी अपनी मारुति विटारा ब्रेजा, सियाज, एक्सएल6, अर्टिगा और एसक्रॉस को अपडेट कर बाजार में उतारेगी। इन कारों में अब मानकों के अनुसार 6 एयरबैग दिए जाएंगे। फिलहाल ये कारें स्टैंडर्ड के तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग से ही लैस हैं। लेकिन अब इनके सभी वेरिएंट्स में सेफ़्टी को और भी ज्यादा बेहतर किया जाएगा।

यह भी पढें: 20 रुपये में 100Km का सफर कराएगी ये सस्ती Electric Scooter, कीमत बस इतनी

यानी कि, यदि आप थोड़ा इंतजार करते हैं तो आपको ज्यादा बेहतर सेफ़्टी वाली कारें खरीदने का मौका मिलेगा। नए एयरबैग सीरीज के प्रयोग के चलते इन कारों की कीमत में भी इजाफा होना संभव है। ऐसी रिपोर्टें हैं जो बताती हैं कि 6 एयरबैग की पूरी सीरीज को जोड़ने से जिसमें साइड कर्टेन एयरबैग शामिल हैं, कारों की कीमतों में कम से कम 50,000 रुपये की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इसके बारे में कार निर्माताओं द्वारा अंतिम घोषणा महत्वपूर्ण होगा।


इस सेफ़्टी फीचर को लागू करने के पीछे क्या है कारण:

दरअसल, सरकार सड़क पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर काफी सजग नजर आ रही है। जहां एक तरफ देश में एक से बढ़कर एक एक्सप्रेस-वे और हाई-वे बनकर तैयार हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर पर लगाम लगाने की जरूरत भी बढ़ गई है। ऐसे में सरकार वाहन निर्माता कंपनियों को इन सेफ़्टी मानकों का पालन करना अनिवार्य कर रही है। इससे भले ही कारों की कीमत बढ़ेगी लेकिन आपात स्थिति में यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा भी दी जा सकेगी।

यह भी पढें: आ रही है Mahindra की ये सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, 250Km की रेंज और कीमत होगी बस इतनी

हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पुष्टि की है कि भारत में सभी नई कारें जल्द ही 6 एयरबैग से लैस होंगी। मंत्रालय ने हाल ही में एक मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दी जिसमें कहा गया था कि 1 अक्टूबर, 2022 से बनने वाली सभी कारों में वाहन निर्माता कंपनियों को 6 एयरबैग देना अनिवार्य होगा। नए मानदंड यह भी सुनिश्चित करेंगे कि देश में बेची जाने वाली प्रत्येक कार के सभी वेरिएंट में मौजूदा सेटअप के बजाय मानक के रूप में न्यूनतम 6 एयरबैग होंगे।

Story Loader