डेली कम्यूट के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर को सबसे बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। ख़ास कर शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड में काफी तेजी देखी जा रही है। बीते कुछ दिनों में बाजार में कई ब्रांड्स ने अपने नए मॉडलों को पेश किया है, लेकिन आज हम आपके लिए एक बेहद ही किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आए हैं। वार्डविज़ार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी लिमिटेड ने हाल ही में अपने Joy e-Bike ब्रांड के अन्तर्गत नए स्कूटर Joy Wolf Plus को पेश किया है।