मिली जानकारी के अनुसार, मारुति सुजुकी इग्निस के डीजल वेरिएंट की बाजार में डिमांड काफी घटती जा रही थी, जिसको देखते हुए कंपनी को ऐसा करना पड़ा। अब तक इस कार की सिर्फ 72,000 यूनिट ही बिकी हैं। इग्निस की औसतन मासिक बिक्री जनवरी, 2017 से लेकर मई, 2018 तक 4500 यूनिट से ज्यादा हुई। साल 2017 में इग्निस का डीजल वेरिएंट लॉन्च किया गया था और एक साल बाद ही प्रोडक्शन बंद करना पड़ गया।