
महंगी कारों को पछाड़ मारुति की ये सस्ती कार बनी लोगों की पहली पसंद, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड
नई दिल्ली: Maruti की कारें हमारे देश में काफी पसंद की जाती है । शायद ही कोई कार वाला घर ऐसा हो जहां मारुति की कार कभी न ली गई हो। मारुति की ही एक बेहद पापुलर कार है Maruti Suzuki Swift , मारुति की इस कार को लोग काफी पसंद करते हैं ये बात एक बार फिर से साबित हो गई है . दरअसल मारुति swift ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 2005 में लॉन्चिंग के बाद से अब तक स्विफ्ट की 20 लाख यूनिट बिक चुकी हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स हेड आरएस कालसी ने कहा, 'स्विफ्ट की दो मिलियन (20 लाख) यूनिट बिक्री हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। ब्रैंड स्विफ्ट पिछले एक दशक से भारत में बिकने वाली टॉप पांच कारों में बरकरार है।'
आपको बता दें कि वर्तमान में जो स्विफ्ट मार्केट में बिक रही है उसे साल 2018 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था। अट्रैक्टिव लुक्स और शानदार फीचर्स से लैस होने के कारण नई जनरेशन स्विफ्ट भी काफी पसंद की जा रही है। स्विफ्ट का वर्तमान मॉडल पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल वेरियंट में 1.2-लीटर K12 इंजन है, जो 82 bhp की पावर जनरेट करता है।
डीलज वेरियंट में 1.3-लीटर DDIS मोटर दिया गया है, जो 74 bhp की पावर जनरेट करता है। दोनों इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। मारुति सुजुकी का दावा है कि इसका पेट्रोल वेरियंट 22 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल वेरियंट 28.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
एजेंसी से इनपुट के साथ।
Published on:
27 Nov 2018, 3:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.