
Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जल्द ही कुछ ऐसा करने की तैयारी में है जिससे देश में धूम मच जाएगी। दरअसल पेट्रोल-डीज़ल की कीमत ज़्यादा होने के साथ यह लोगों की जेब पर भरी तो पड़ता ही है, साथ ही पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मारुति सुज़ुकी अगले साल तक अपने सभी मॉडल्स में एक बदलाव करने जा रही है।
क्या है मारुति सुज़ुकी का प्लान?
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 2023 तक E20 फ्यूल से चलने वाले इंजन तैयार कर लेगी। इसके लिए अगले साल के मार्च का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खुद कंपनी ने भी इसकी पुष्टि की है।
क्या है E20 फ्यूल?
E20 फ्यूल ऐसा फ्यूल है, जिसमें पेट्रोल में 20% एथेनॉल की ब्लैंडिंग होती है। पहले 2030 तक 20% एथेनॉल ब्लैंडिंग को अनिवार्य किया था, जिसे अब बदलकर 2025 कर दिया गया है। एथेनॉल ब्लैंडिंग से पेट्रोल की प्रदूषण फैलाने की खपत भी कम होती है। यह एक तरह का फ्लेक्स-फ्यूल ही है।
यह भी पढ़ें- Honda का भारतीय मार्केट के लिए बड़ा प्लान, पेट्रोल-डीज़ल की झंझट से मिलेगा छुटकारा
सरकार भी है पक्ष में
सरकार भी E20/फ्लेक्स-फ्यूल के पक्ष में है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने समय-समय पर इसका प्रचार भी किया है और इसके महत्व भी बताए हैं। उन्होनें सभी कंपनियों फ्लेक्स-फ्यूल इंजन बनाने के लिए कहा था, जिससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम हो और इसका आयात भी। ऐसे में सरकार 20% या इससे ज़्यादा एथेनॉल ब्लैंडिंग का समर्थन करती है।
यह भी पढ़ें- इस फेस्टिव सीज़न खरीदना चाहते हैं नई कार? इन मॉडल्स के लिए करना पड़ सकता है एक साल से भी ज़्यादा इंतज़ार
Published on:
20 Oct 2022 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
