30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस फेस्टिव सीज़न खरीदना चाहते हैं नई कार? इन मॉडल्स के लिए करना पड़ सकता है एक साल से भी ज़्यादा इंतज़ार

अगर आप इस दिवाली नई कार खरीदकर अपने घर लाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक ऐसी ज़रूरी बात है जिसका ध्यान रखना आवश्यक है। कुछ चुनिंदा गाड़ियों पर लंबा वेटिंग पीरियड इस दिवाली नई कार घर लाने के आपके प्लान में खलल डाल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Oct 2022, 1:12 PM IST

mahindra_cars_.jpg

Mahindra Cars

फेस्टिव सीज़न (Festive Season) याने की शॉपिंग की धूम। दिवाली (Diwali) से पहले लोग जमकर शॉपिंग करते हैं। छोटी से बड़ी तक, त्यौहारी मौसम में हर चीज़ खरीदी जाती हैं। बड़ी चीज़ों की बात करें, तो फेस्टिव सीज़न में कार मार्केट में भी बहार आ जाती है। इस समय सबसे ज़्यादा गाड़ियाँ बिकती हैं। अगर आप भी इस दिवाली से पहले एक नई कार अपने घर लाने ली सोच रहे हैं तो आपके लिए ज़रूरी है ऐसे मॉडल्स के बारे में जान लेना जिनपर वेटिंग पीरियड एक साल से भी ज़्यादा है। ऐसे में कहीं ऐसा न हो कि आप कार इस दिवाली पर खरीदे और उसकी डिलीवरी आपको अगली दिवाली तक भी न मिले।


आइए नज़र डालते हैं ऐसे कार मॉडल्स पर जिनपर एक साल से भी ज़्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है।

1. Mahindra Scorpio-N


महिंद्रा ने इसी साल लंबे समय से हिट रही कार स्कॉर्पिओ को नए अवतार में पेश किया है। स्कॉर्पिओ-एन के नाम से पेश की गई कार की डिमांड का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस कार के लिए वेटिंग पीरियड 21 महीने है। महिंद्रा की इसी साल लॉन्च हुई इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Tesla की सेल्फ-ड्राइविंग कार के लिए करना पड़ेगा और इंतज़ार, जानिए कारण

2. Mahindra XUV700


महिंद्रा की पिछले साल ही लॉन्च हुई एसयूवी एक्सयूवी 700 इस समय कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार एसयूवी है। इतना ही नहीं, यह देश की सबसे सुरक्षित कार भी है। इस कार की डिमांड का अंदाज़ा बात से लगाया जा सकता है कि इस कार के लिए वेटिंग पीरियड 18 महीने है। महिंद्रा की इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 13.45 लाख रुपये है।

3. Kia Carens


किआ की एसयूवी कैरेंस इसी साल मार्केट में लॉन्च हुई है। इस कार की खास बात यह बभी है की इसका निर्माण भारत में ही किया गया था और उसके बाद इसे दूसरे देशों में सप्लाई किया गया। इस कार की डिमांड का अंदाज़ा बात से लगाया जा सकता है कि इस कार के लिए वेटिंग पीरियड 17 महीने है। किआ की इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 9.60 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- इस दिवाली घर लाएं Maruti Suzuki की ये गाड़ियाँ और करें भारी बचत, जानिए कैसे