30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tesla की सेल्फ-ड्राइविंग कार के लिए करना पड़ेगा और इंतज़ार, जानिए कारण

टेस्ला की सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार खरीदने की चाह रखने वाले लोगों के लिए हाल ही में एक ऐसी खबर आई है जिससे उनका इंतज़ार और बढ़ सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Oct 2022, 12:31 PM IST

tesla_self_driving.jpg

Tesla Self Driving Car

तेज़ी से विकसित हो रही टेक्नोलॉजी के इस दौर में जहाँ हर दूसरे दिन कुछ नया देखने को मिलता है, वहीँ अभी भी अपने आप चलने वाली कार लोगों के इंट्रेस्ट का विषय है। कई कंपनियाँ अपनी कार में इस टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग शुरू कर चुकी हैं। वहीँ इलेक्ट्रिक वाहनों की बात करें, तो दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) निर्माता कंपनी अमरीका (America) आधारित टेस्ला (Tesla) भी इस दिशा में काम कर रही है। पर हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला ड्राइवर्स को इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने में अभी और समय लग सकता है।


इंतज़ार लंबा होने का कारण

टेस्ला पिछले कुछ समय से सेल्फ ड्राइविंग कार के लिए "फुल सेल्फ ड्राइविंग" (FSD) टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। इस टेक्नोलॉजी का उद्देश्य है पूरी तरह से कार को सेल्फ ड्राइविंग के काबिल बनाना। पहले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस साल के अंत तक इस टेक्नोलॉजी के लिए स्वीकृति पाने की उम्मीद कर रही थी। पर इस टेक्नोलॉजी को अब तक अमरीकी अथॉरिटीज़ की स्वीकृति नहीं मिली है।


यह भी पढ़ें-पिछले महीने हुई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बंपर बिक्री, इस महीने हो सकता है और इजाफा, जानिए कारण

क्या कहना है कंपनी के मालिक का?

एक रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल टेस्ला की FSD टेक्नोलॉजी के लिए अभी भी पूरे समय मानवीय प्रयास की आवश्यकता रहती है। टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि इस कारण से इंसान का कार पर पूरा कंट्रोल होना ज़रूरी नहीं है। आपकी कार आपको कही भी ले जाने में सक्षम होगी और वो भी बिना आपके स्टीयरिंग व्हील को टच किए।


साल के अंत तक आएगा टेक्नोलॉजी का अपडेटेड वर्ज़न

एक रिपोर्ट के अनुसार FSD टेक्नोलॉजी का अपडेटेड वर्ज़न इस साल के अंत तक टेस्ला के मॉडल्स में आएगा। पर क्या इसे अमरीकी अथॉरिटीज़ की स्वीकृति मिलेगी? इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें- इस दिवाली घर लाएं Maruti Suzuki की ये गाड़ियाँ और करें भारी बचत, जानिए कैसे