30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिछले महीने हुई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बंपर बिक्री, इस महीने हो सकता है और इजाफा, जानिए कारण

पिछले महीने यानि की सितंबर 2022 में देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बंपर बिक्री हुई है। इस महीने यानि की अक्टूबर 2022 में पिछले महीने से भी ज़्यादा बिक्री होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 19 Oct 2022, 4:39 PM IST

electric_scooters.jpg

Electric Scooters

पिछले 2-3 सालों में देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) की लोकप्रियता और डिमांड में ज़बरदस्त तेज़ी देखी गई है। यूँ तो सभी इलेक्ट्रिक वाहन बेहतरीन बिक्री कर रहे हैं, पर अपेक्षाकृत कम कीमत पर मिलने से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (Electric Two-Wheelers) की लोकप्रियता और डिमांड भी ज़्यादा बढ़ी है। पिछले कुछ समय की बिक्री के आँकड़े देखे जाए, तो यह साफ है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का देश में क्रेज़ बढ़ रहा है। पिछले महीने की बिक्री भी इसका एक मज़बूत उदाहरण है।


सितंबर में हुई इतनी बिक्री

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने यानि की सितंबर 2022 में देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 51,000 यूनिट्स की बिक्री हुई है। आँकड़ों पर नज़र डाली जाए तो आज देश में बिकने वाले 100 स्कूटर्स में से 15 स्कूटर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर्स होते हैं।

यह भी पढ़ें- इस दिवाली घर लाएं Maruti Suzuki की ये गाड़ियाँ और करें भारी बचत, जानिए कैसे

इस महीने हो सकती है पिछले महीने से ज़्यादा बिक्री

एक्सपर्ट्स की माने, तो इस महीने पिछले महीने से भी ज़्यादा बिक्री हो सकती है। इसका कारण है फेस्टिव सीज़न और ढेरों डिस्काउंट्स और ऑफर्स की भरमार। दिवाली में अक्सर ही बिक्री में बंपर उछाल देखने को मिलती है। ऐसे में पूरी उम्मीद की जा रही है, कि इस महीने यानि की अक्टूबर 2022 में सितंबर 2022 से ज़्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बिकेंगे।


इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ने के कारण

हालांकि अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो इलेक्ट्रिक वाहनों पर भरोसा नहीं करते। पर इनकी बिक्री में इजाफा इनकी बढ़ती लोकप्रियता और डिमांड को दर्शाता है। इनकी बिक्री बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है देश में पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमत। ऐसे में कई लोग इलेक्ट्रिक वाहनों, खासकर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की राह पकड़ रहे हैं। साथ ही इनपर सरकार की तरफ से अच्छी सब्सिडी भी दी जाती है। यह भी बिक्री बढ़ने का एक कारण है।

यह भी पढ़ें- Volkswagen का बंपर Diwali गिफ्ट, पहली बार दे रही है इस शानदार एसयूवी पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट