5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाज़ार में धूम मचाने की तैयारी में Maruti, सस्ती Alto से लेकर Jimny तक जल्द ला रही है ये 5 नई गाड़ियां

Maruti Suzuki's Upcoming 5 Cars: मारुति सुज़ुकी नए साल में नई गाड़ियों की लॉन्चिंग के साथ भारतीय मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। बेहतरीन फीचर्स और शानदार डिज़ाइन वाली इन गाड़ियों की चर्चा काफी पहले से ही शुरू हो चुकी है।

4 min read
Google source verification
new_vitara_brezza.png

Maruti Suzuki's upcoming 5 cars

नई दिल्ली। अगला साल यानि की 2022 भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए एक बड़ा साल होने वाला है। ऐसे में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki) भी नए साल में नई गाड़ियों की लॉन्चिंग के साथ भारतीय मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है।
आइए एक नज़र डालते है 5 ऐसी गाड़ियों पर जिन्हें मारुति सुज़ुकी 2022 में भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली हैं।

New Alto 800

मारूति सुज़ुकी की नेक्स्ट-जनरेशन ऑल्टो (Alto) 800 हैचबैक कार को एक से ज़्यादा बार टैस्टिंग के दौरान देखा गया है। ऑल्टो कई सालों से कंपनी की सबसे मशहूर बजट कार है। ऐसे में इसके नेक्स्ट-जनरेशन 800 एडिशन मॉडल के लिए लोगों में ज़बरदस्त उत्साह है। नई ऑल्टो 800 की झलक से पता चलता है कि इसमें कई बड़े बदलाव हुए हैं। टॉल-बॉय हैचबैक लुक के साथ यह पुराने मॉडल से बड़ी, लंबी और चौड़ी दिखाई देती है। एक रिपोर्ट के अनुसार नई ऑल्टो 800 के हल्के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। कंपनी की तरफ से इस हैचबैक में बड़े और बोल्ड ग्रिल और बंपर का इस्तेमाल किया गया है। हनीकॉम्ब मेश पैटर्न फ्रंट ग्रिल कार को एक स्टाइलिश लुक देगा। इसके साथ ही इस नई कार में स्वेप्टबैक हेडलैम्प्स, स्कलप्टेड हुड, C शेप का फॉग लैंप, नया और बड़ा केबिन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कीलैस एंट्री, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, एलईडी डीआरएल और अन्य कई शानदार फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। और सिर्फ इतना ही नहीं, नई ऑल्टो 800 पुराने मॉडल की तुलना में हल्की भी होगी।

नई ऑल्टो 800 में कंपनी की तरफ से 1 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके साथ मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही एक सीएनजी इंजन ऑप्शन मिलने की भी संभावना है।

अनुमानित लॉन्चिंग: मिड 2022 तक।
अनुमानित कीमत: 3.5 लाख रुपये।

New-gen S-cross

न्यू-जनरेशन S-Cross की पहली झलक हाल ही में पेश की गई है। कंपनी ने S-Cross न्यू-जनरेशन मॉडल को शुरुआत में सिर्फ यूरोपीय मार्केट के लिए पेश किया है। S-Cross न्यू-जनरेशन मॉडल को नए डिज़ाइन वाले सर्कुलर फॉग लैंप और सिल्वर स्किड प्लेट वाले बंपर और फुल्ली एलईडी हेडलैम्प्स के साथ पेश किया गया है। साथ ही स्क्वायर व्हील आर्च और 17 इंच के अलॉय व्हील्स भी इस नई एसयूवी में दिए गए हैं। इसके साथ ही रेस्ड स्प्लिट टेल लैंप हाउसिंग और एंगुलर-बूट डिज़ाइन, लैक क्लैडिंग और रियर बंपर पर बैश प्लेट से इस कार को नया लुक मिलता है। अगर इंटीरियर की बात करें तो ब्लैक-थीम वाले डैशबोर्ड में बड़ा फ्लोटिंग 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जिसमें Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी मिलती है। इसके साथ ही हीटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कीलैस एंट्री, एस-क्रॉस ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, 360 डिग्री कैमरा, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, सुज़ुकी का Allgrip ऑल-व्हील-ड्राइव, 4 अलग-अलग ड्राइव मोड्स ऑटो, स्नो, लॉक और स्पोर्ट, ड्राइवर असिस्टेंस और रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट जैसे शानदार फीचर्स इस एसयूवी में मिलते हैं।

S-Cross न्यू-जनरेशन मॉडल में 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ काम करता है। इससे 127bhp और 235Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जिससे कार को अच्छा माइलेज मिलने में मदद मिलती है साथ ही कंपनी ने मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया है।

अनुमानित लॉन्चिंग: 2022 के दूसरे हाफ में।
अनुमानित कीमत: 11-15 लाख रुपये।

Jinmy

मारुति सुज़ुकी की ऑफ-रोड एसयूवी जिम्नी के भारत में लॉन्च होने की पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी। इस चर्चा को अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है। इससे देशभर के कार लवर्स में ज़बरदस्त उत्साह बना हुआ है। जिम्नी को मज़बूती के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह ऑफ-रोडिंग को भी आसान बनाती है। 2020 ऑटो शो में जिस जिम्नी को पेश किया गया था, उसमें 3 दरवाज़ें थे, पर भारत में जिम्नी 5 दरवाज़ों के साथ लॉन्च होगी। इसका ब्राइट ग्रीन कलर इसे एक स्पोर्टी लुक देता है। साथ ही इसकी लंबाई 3,850mm, चौड़ाई 1,645mm और ऊंचाई 1,730mm, वज़न 1,190 किलोग्राम और व्हीलबेस 2,550mm हो सकता है। बात अगर फीचर्स की करें, तो मारुति सुज़ुकी की इस एसयूवी में LED हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज़ कंट्रोल, रियर AC वेंट और अन्य कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे।

जिम्नी में मारुति के 12V SHVS माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल होगा। इससे कार को 102bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क मिलेगा। साथ ही मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।

अनुमानित लॉन्चिंग: अप्रैल 2022।
अनुमानित कीमत: लगभग 10 लाख रुपये।

Baleno Facelift

मारुति सुज़ुकी बलेनो फेसलिफ्ट को कंपनी नए डिज़ाइन के साथ पेश करने की तैयारी में है। हाल ही में इसकी भारत में टैस्टिंग के दौरान इसे सड़क पर देखा गया है। मारुति सुजुकी की तरफ से इस नई हैचबैक में शार्प हेडलाइट्स और हेडलैम्प्स, नई फ्रंट ग्रिल और नई डिज़ाइन का बम्पर देखने को मिलेगा। साथ ही इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।

अनुमानित लॉन्चिंग: 2022 के शुरू में।
अनुमानित कीमत: 6.2-9.5 लाख रुपये।

All-new Vitara Brezza

मारुति सुज़ुकी की नई विटारा ब्रेज़ा (Vitara Brezza) 2022 का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में इस नई कार को नए और शानदार फीचर्स के साथ देखा गया है। नई विटारा ब्रेज़ा मारुति की पहली ऐसी कार होगी जिसमे इलेक्ट्रिक सनरूफ का इस्तेमाल होगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वर्तमान में सबसे ज़्यादा पसंद किए जा रहे फीचर्स Android Auto और Apple Carplay, बड़ा इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, एडवांस्ड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। अनुमानित लॉन्चिंग: 2022 के दूसरे हाफ में।
अनुमानित कीमत: 8-11.5 लाख रुपये।