भारत में लोग जुगाड़ करने के लिए जाने जाते हैं इस बात में कोई भी शक नहीं है। यहां ऐसे-ऐसे लोग हैं, जिन्होंने जनरेटर से गाड़ी बना दी और उसे सड़कों पर खूब दौड़ाया, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक शख्स ने गाड़ी से जनरेटर बना दिया और उससे ट्यूबवेल चालाया है तो आपको शायद इस बात पर यकीन नहीं होगा। जी हां आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिसने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से तंग आकर एक नया जुगाड़ कर दिया। इस शख्स ने पुरानी मारुति वैन में एलपीजी लगाकर उसे पहले तो कम खर्च में ज्यादा चलने लायक बनाया और उसके बाद गाड़ी के अगले पहियों को ट्यूबवेल से जोड़ दिया। ऐसा करके इस शख्स ने अपने खेत में कम खर्च वाला सिंचाई का साधन तैयार किया है।