
Mercedes ML Series
Mercedes recall 1 Million Cars : जर्मन कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने अपने लगभग दस लाख पुराने वाहनों को रिकॉल करने का फैसला लिया है, कंपनी ने बताया कि कुछ वाहनों में ब्रेकिंग सिस्टम की संभावित समस्या के कारण यह घोषणा की गई है। ध्यान दें, कि इस रिकॉल का हिस्सा SUV सीरीज़ ML और GL और R-Class Luxury मिनीवैन के 2004 और 2015 के बीच निर्मित मॉडल हैं।
Federal transport authority (KBA) की तरफ से बयान आया कि कंपनी की आशंका है, कि ब्रेक बूस्टर पर जंग लग गया है, और यह ब्रेक पेडल और ब्रेकिंग सिस्टम के बीच कनेक्शन को बाधित कर सकता है।" रिकॉल में शामिल लगभग 70,000 वाहन जर्मनी में हैं। ध्यान दें, कि कुछ समय पहले मर्सिडीज-बेंज ने अमेरिका में एक ऐसी ही समस्या को ठीक करने के लिए 292,000 से अधिक वाहनों का रिकॉल किया था। जिसमें ब्रेक पेडल की ही समस्या बताई गई थी।
खैर, अमेरिका में जारी किए गए रिकॉल में 2006 से 2012 मॉडल वर्ष के कुछ ML, GL और R-Class वाहन शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है, कि ब्रेकिंग समस्या के चलते उसके पास दुर्घटनाओं या चोटों की कोई रिपोर्ट नहीं है। बताते चलें,कि मर्सिडीज-बेंज ने विश्व स्तर पर दूसरी पीढ़ी की GLC एसयूवी को हाल ही में पेश किया है। नई मर्सिडीज-बेंज जीएलसी आयामों में थोड़ी बड़ी है, इसमें शानदार इंटीरियर है, और इंजनों की एक नई रेंज मिलती है, जिसमें तीन नए प्लग-इन हाइब्रिड ड्राइवट्रेन शामिल हैं।
कंपनी का दावा है, कि प्रत्येक इंजन 100 किमी से अधिक की इलेक्ट्रिक रेंज प्रदान करने में सक्षम है। चूंकि लग्जरी एसयूवी की पहली पीढ़ी को 2015 में लॉन्च किया गया था, और मर्सिडीज-बेंज ने जीएलसी की वैश्विक बिक्री में लगभग 2 मिलियन की वृद्धि देखी है, जिससे यह जर्मन कार निर्माता का सबसे लोकप्रिय मॉडल में से एक बन गया है।
Updated on:
06 Jun 2022 09:32 am
Published on:
06 Jun 2022 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
