फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो मित्सुबिशी आउटलैंडर में आॅटो हेडलाइट, ऑटो वाइपर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, पेडल शिफ्टर्स, लेदर सीट्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 6.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 710 वॉट का साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से बात की जाए तो इस एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एक्टिव स्टेबिलिटी कंट्रोल, 7 एयरबैग्स और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।