
Navratri Car Discount : चैत्र नवरात्रि 2023 (Chaitra Navratri 2023) बुधवार से शुरू हो गई है। बाजार और मंदिर सजने लगे हैं। खास बात यह है कि कार बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है। अगर आप इन दिनों एक नई कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए यह महीना काफी अच्छा साबित हो सकता है। अपनी बिक्री को बढ़ाने और ग्राहकों को अतिरिक्त फायदा देने के लिए कार कंपनिया नए-नए ऑफर्स दे रही हैं। इस समय मारुति सुजुकी, निसान इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियां काफी बढ़िया डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। आइये जानते हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट...
मारुति सुजुकी की कारों पर डिस्काउंट:
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी दो कारों पर इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी अपनी छोटी कार WagonR पर 64,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है तो वहीं Swift पर इस समय आप पूरे 59,100 रुपये की बचत कर सकते हैं। ये दोनों ही कारें फैमिली क्लास को टारगेट करती हैं। इनकी सेल भी हर महीने काफी अच्छी जाती है। बेहतर स्पेस, दमदार इंजन और बढ़िया माइलेज के चलते इन दोनों कारों को खूब पसंद किया जाता है।
Nisaan Magnite पर बम्पर डिस्काउंट:
अगर आप कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं तो Nisaan Magnite खरीदने पर आपको 72,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। इतना ही नहीं इस गाड़ी पर 5.99% की दर से रेट ऑफ़ इंटरेस्ट दिया जा रहा है। यह अपने सेगमेंट की सबसे सॉलिड कॉम्पैक्ट SUV है। इस कार की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Volkswagen की कारों पर महा-डिस्काउंट:
इस नवरात्रि Volkswagen की कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप कंपनी की Taigun पर पूरे 1.85 लाख का डिस्काउंट पा सकते हैं,जबकि Taigun पर पूरे 1.51 लाख का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा Virtus मॉडल पर आप पूरे 1.13 लाख की बचत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 895 रुपये में पूरे साल चलेगा Jio का ये नया रिचार्ज प्लान
Published on:
22 Mar 2023 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
