29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahindra Bolero से लेकर Scorpio तक आ रही हैं 4 धाकड़ एसयूवी, दमदार पॉवर के साथ होगी इस साल एंट्री

कंपनी इस साल नई पीढ़ी की Mahindra Scoprio को लॉन्च कर सकती है, जिसे 'महिंद्रा स्कॉर्पियो स्टिंग' या 'महिंद्रा स्कॉर्पियोएन' नाम दिया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
mahindra_ekuv100-amp.jpg

Mahindra Upcoming SUV's

Upcoming Mahindra Car's: देश की दिग्ग्त्त्रज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा साल 2022 में कई नए मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी बीते साल लॉन्च की गई XUV700 की लोकप्रियता को देखते हुए SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाहती है। इसी क्रम में कंपनी 2022 में चार देसी नई एसयूवी को लॉन्च करेगी। जिसमें ई-केयूवी100, अपडेटेड बोलेरो और एक्सयूवी300 और नेक्स्ट-जेनरेशन स्कॉर्पियो शामिल हैं। आइए विस्तार से बताते हैं इनकी डिटेल:

Mahindra eKUV100

2022 ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने के बाद से इस एसयूवी का ग्राहक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Mahindra e-KUV100 के 2022 की शुरुआत में सड़कों पर उतरने की सूचना है। हालाँकि, इसकी लॉन्च टाइमलाइन पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है, कि ekuv इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 10 लाख रुपये से कम होने का अनुमान है, जिसके चलते यह देश में सबसे किफायती ईवी हो सकती है।

New Mahindra Bolero

2022 Mahindra Bolero को इस साल के मिड तक लॉन्च किया जा सकता है, इस बार यह SUV नए मोनोटोन और डुअल-टोन कलर स्कीम के साथ पेश होगी। इसे कॉन्ट्रास्ट ड्यूल-टोन ट्रीटमेंट के साथ नया रेड कलर मिल सकता है। बता देंं, वर्तमान में बोलेरो मॉडल लाइनअप मिस्ट सिल्वर, लेकसाइड ब्राउन और डायमंड व्हाइट पेंट स्कीम से लैस है। हालांकि नए मॉडल के डिजाइन और इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।



Mahindra XUV300

अगर रिपोर्ट्स की माने तो घरेलू वाहन निर्माता अपनी लोकप्रिय XUV300 कॉम्पैक्ट SUV को मिड-लाइफ अपडेट देगा। यह मॉडल अधिक शक्तिशाली इंजन के साथ नए डिजाइन से लैस होगा। नई 2022 Mahindra XUV300 को 1.2L T-GDI पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है, जो 230Nm के टॉर्क के साथ 130bhp की पॉवर देने में सक्षम है। इस इंजन के साथ यह कार अपने सेगमेंट की सबसे पॉवरफुल कार बन जाएगी।



ये भी पढ़ें : विवादित बयान में घिरी श्वेता तिवारी के पास हैं करोड़ों की गाड़ियां, कभी कार के बंपर पर तो कभी कैबिन में Selfie लेती आती हैं नजर

2022 Mahindra Scorpio


नई पीढ़ी की Mahindra Scoprio इस साल के अंत में शोरूम में दस्तक देगी। इंजन सेटअप के साथ इस कार के डिजाइन, डाइमेंशन और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए जाएंगे। मौजूदा वर्जन की तुलना में नया मॉडल अधिक शक्तिशाली होगा। वहीं इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑफर पर होंगे। अफवाह यह है कि एसयूवी के नए मॉडल का नाम 'महिंद्रा स्कॉर्पियो स्टिंग' या 'महिंद्रा स्कॉर्पियोएन' हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Kinetic Energy चीनी निर्माता के साथ मिलकर भारत में लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत हो सकती है 30,000 से शुरू

Story Loader