17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल या डीजल से नहीं अब इस ईंधन से चलेगी Maruti Celerio, दिल्ली की सड़कों पर चल रही टेस्टिंग

इस बात में कोई दो राय नहीं है, कि सीएनजी सेगमेंट में मारुति की सफलता को देखकर दूसरी कार कंपनियों भी इसे फॉलो करने लगी हैं। जिसका एक सबसे बड़ा उदाहरण टाटा मोटर्स है।

2 min read
Google source verification
maruti_celerio_cng_-amp.jpg

Maruti Celerio

Maruti Celerio Spied : देश में लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतें लोगों को परेशान कर रही है, जाहिर है, ऐसे में वाहन खरीदार दूसरे ईंधन विकल्पों की तलाश में हैं, जो ज्यादा से ज्यादा माइेलेज देने में सक्षम हो। इस क्रम में सीएनजी न केवल अधिक माइलेज देती है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी स्वच्छ है। यही कारण है कि भारत सरकार देश भर में सीएनजी पंपों को बढ़ाने पर जोर दे रही है। फिलहाल मारुति के पास सीएनजी कारों का सबसे बड़ा बेड़ा है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक मारुति की कुल सीएनजी वाहनों की बिक्री 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है।


CNG और Flex Fuel ईंधन पर सरकार का ध्यान

इस बात में कोई दो राय नहीं है, कि सीएनजी सेगमेंट में मारुति की सफलता को देखकर दूसरी कार कंपनियों भी इसे फॉलो करने लगी हैं। जिसका एक सबसे बड़ा उदाहरण टाटा मोटर्स है। खैर, सीएनजी के बाद बात आती है, फ्लेक्स फ्यूल कार्स की। तो बता दें, कि सीएनजी के अलावा भारत सरकार फ्लेक्स फ्यूल वाहनों पर भी जोर दे रही है। भारत के सड़क परिवहन मंत्री, नितिन गडकरी फ्लेक्स ईंधन को पूरे भारत में पेश करना चाहते हैं।

Citroen C3 भी फ्लेक्स फ्यूल इंजन की बन सकती है पहली कार

सीएनजी की तरह फ्लेक्स फ्यूल भी पर्यावरण के लिए स्वच्छ है, और दुनिया भर के कई देशों में फ्लेक्स ईंधन का उपयोग किया जा रहा है। फिलहाल भारत के पास अभी तक फ्लेक्स फ्यूल कार नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि अपकमिंग Citroen C3 भारत में फ्लेक्स फ्यूल इंजन पेश करने वाली पहली कार होगी। हालांकि इस बात से भी नहीं नकारा जा सकता है, कि अन्य कार निर्माता भी फ्लेक्स ईंधन इंजन विकल्प पर काम कर रहे हैं।


Flex Fuel Maruti Celerio की टेस्टिंग?


बताते चलें, कि नई पीढ़ी की मारुति सेलेरियो को नवंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। वहीं जनवरी 2022 में, मारुति ने सेलेरियो सीएनजी लॉन्च की। कार लॉन्च होने के बावजूद, दिल्ली एनसीआर में लाल नंबर प्लेट के साथ सेलेरियो टेस्टिंग पर है, खास बात यह है कि यह कार कैमो से लैस है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है, कि क्या यह सेलेरियो फ्लेक्स ईंधन विकल्प हो सकता है। फिलहाल इस कार के फ्लेक्स फ्यूल विकल्प पर कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन सेलेरियो इस ईंधन से लैस पहली कार बन सकती है।