देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी बेहतरीन सेडान कार मारुति सियाज (Maruti Suzuki Ciaz) का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नई सियाज में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 103 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट प्रति लीटर में 21.28 किमी का दमदार माइलेज देता है। सियाज के डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट प्रति लीटर में 28.09 किमी का दमदार माइलेज देता है। भारत में लॉन्च होने के बाद इस कार का मुकाबला होंडा सिटी (Honda City), हुंडई वरना (Hyundai Verna), फॉक्सवैगन वेंटो (Volkswagen Vento), टोयोटा यारिस (Toyota Yaris) और स्कोडा रैपिड (Skoda Rapid) से हो सकता है।