7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मात्र 1 लाख रुपये में मिल रही है चमचमाती Maruti Alto, माइलेज देगी 32 किमी से भी ज्यादा

सेकंड हैंड कार बाजारों से ऑल्टो खरीद सकते हैं, इसकी खासियत ये है कि ये लंबे समय तक चलने के बाद खराब नहीं होती है और इसका मेंटेनेंस भी कम होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 20 Aug 2018, 2:28 PM IST

Suzuki Alto

मात्र 1 लाख रुपये में मिल रही है चमचमाती Maruti Alto, माइलेज देगी 32 किमी से भी ज्यादा

मारुति सुजुकी की ऑल्टो भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। इसको पसंद किए जाने के पीछे एक वजह तो ये है कि इसकी कीमत कम है और दूसरा ये है कि इसका माइलेज सबसे ज्यादा दमदार है। अगर आप नई ऑल्टो नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप भारत में मौजूद सेकंड हैंड कार बाजारों, सेकंड हैंड कार शोरूम और ऑनलाइन साइट से सेकंड हैंड ऑल्टो खरीद सकते हैं। इसकी खासियत ये है कि ये लंबे समय तक चलने के बाद खराब नहीं होती है और इसका मेंटेनेंस भी काफी कम होता है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 (Maruti Suzuki Alto 800)
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 में 796 सीसी का 12-वी एफ8डी पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 47.3 बीएचपी की पावर और 69 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार काफी बेहतरीन है। 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाली ये कार काफी ज्यादा दमदार है। ये कार पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी विकल्प में भी आती है। माइलेज माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.7 किमी का माइलेज देती है। वहीं ये कार सीएनजी में 33.44 किमी का दमदार माइलेज देती है। आपको पुरानी ऑल्टो लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये में मिल जाएगी।

मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 (Maruti Suzuki Alto K10)
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी ऑल्टो के 10 में 998 सीसी का 12-वी के सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 67.1 बीएचपी की पावर और 90 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार काफी बेहतरीन है। 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। ये कार पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी विकल्प में भी आती है। माइलेज माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24 किमी का माइलेज देती है। वहीं ये कार सीएनजी में 32.26 किमी का दमदार माइलेज देती है। सेकंड हैंड ऑल्टो के10 1.5 से 2 रुपये में मिल जाएगी।