
ये 5 अनोखे फीचर्स नई Maruti Suzuki Wagonr को बनाते हैं सुपरकार
देश की जानी-मानी कार निर्मता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी बेहतरीन हैचबैक कार मारुति सुजुकी वैगनआर ( Maruti Suzuki Wagonr ) को जल्द ही नए अवतार में लॉन्च करने का प्लान बना रही है। मिली जानकारी के अनुसार नई वैगनआर को 23 जनवरी, 2019 को लॉन्च किया जाएगा। डीलरशिप्स पर ये कार पहुंचने लगी है, जिसके बाद इसकी फोटोज लीक हुई हैं। लीक हुई फोटोज से पता चला है कि इस कार का इंटीरियर और एक्सटीरियर कैसा हो सकता है। आज हम आपको नई वैगनआर के पांच खास और शानदार फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
नई वैगनआर में मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो कि ऑडियो और फोन कंट्रोल फीचर्स से लैस है। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो नई मारुति सुजुकी वैगनआर में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड वॉर्निंग, ईबीडी और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। नई मारुति वैगनआर में 12वी फोन चार्जिंग सॉकिट दिया जाएगा जो कि लंबी दूरी पर जाने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। मिली जानकारी के अनुसार, नई वैगनआर में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा जो कि एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपॉर्ट करेगा। ये टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट वैगनआर के टॉप मॉडल में ही दिया जा सकता है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो नई वैगनआर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो कि 83 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये स्विफ्ट वाला इंजन है, जो कि वैगनआर के टॉप मॉडल में दिया जाएगा।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो मारुति सुजुकी वैगनआर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4-5 लाख रुपये के करीब हो सकती है।
Published on:
04 Jan 2019 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
