11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर बैठे कार खरीदने के महज आधे घंटे बाद चुन सकेंगे अपनी पसंद का रजिस्ट्रेशन नंबर, जानें पूरा प्रोसेस

अब दिल्ली वालों को कार खरीदने के साथ आपकी पसंद का कार रजिस्ट्रेशन नंबर ( car registration number ) भी डीलरशिप पर ही मिल जाएगा।

2 min read
Google source verification
number plate

घर बैठे कार खरीदने के महज आधे घंटे बाद चुन सकेंगे अपनी पसंद का रजिस्ट्रेशन नंबर, जानें पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली: हर इंसान को कुछ नंबरों से खास लगाव होता है और वो लाइफ में हमेशा इन नंबरों के साथ जीना चाहते हैं। और अक्सर कार खरीदने पर लोग चाहते हैं कि उनको उनका खास नंबर मिल जाए लेकिन ऐसा संभव नहीं होता । लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अगर आप किसी खास नंबर को अपना बनाना चाहते हैं तो अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। कार खरीदने के साथ आपकी पसंद का कार रजिस्ट्रेशन नंबर ( Car Registration Number ) भी डीलरशिप पर ही मिल जाएगा। दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार 25 हजार रुपये देकर कार खरीदार अपनी पसंद का रजिस्ट्रेशन नंबर पा सकता है।

Reliance Jio Infocomm की शेयर मार्केट में एंट्री से लेकर H1B VISA में भारतीयों को प्राथमिकता तक की बड़ी खबरें, जाने एक क्लिक में

पहले अपनी पसंद का रजिस्ट्रेशन नंबर पाने के लिए कार खरीदारों को 20 हजार रुपये देने के बाद भी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के चक्कर लगाने पड़ते थे। मगर अब ऐसा नहीं होगा और कार खरीदते समय डीलरशिप पर ही अपनी पसंद का नंबर मिल जाएगा।

दरअसल दिल्ली सरकार ( delhi govt ) का ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट '0001' या '9999' जैसे फैंसी नंबर्स का दायरा बढ़ाना चाहता है।आपको बता दें कि सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले 'फैन्सी' नंबर्स की नीलामी से ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ( delhi transport dept ) एक लाख से पांच लाख तक की भारी-भरकम रिजर्व प्राइस में करता है।

इंतजार खत्म ! 27 जून को लॉन्च होगी MG hector, बुकिंग पहले से हो चुकी है शुरू

आधे घंटे में मिलेगा नंबर-

सबसे अच्छी बात ये है कि ये सुविधा ऑनलाइन ( online application ) मिलेगी यानि खरीदार बिना ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट आए अपनी पसंद का नंबर चुन सकता है। 'कार के लिए पेमेंट करने के बाद खरीदार को नंबर्स की एक सीरीज से रजिस्ट्रेशन नंबर चुनने का विकल्प दिया जाएगा। अपनी पसंद का रजिस्ट्रेशन नंबर चुनने के लिए खरीदार को आधे घंटे का समय मिलेगा। इसके लिए भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा।