सबसे पहले कारों की सीट्स पर लैदर कवर लगवाकर कार को अंदर से लग्जरी बना सकते हैं। असली लैदर की कीमत अधिक होगी, इसलिए आप लैदर लुक वाले सीट कवर लगवा सकते हैं।
कार का डैशबोर्ड मैन होता है, जिसपर क्रोम का डिजाइन करवा सकते हैं। इससे क्या होगा कि पुरानी कार का बेकार इंटीरियर भी लग्जरी हो जाएगा।
कार का पुरानी म्युजिक सिस्टम बदलकर उसकी जगह बड़ी स्क्रीन वाला म्युजिक सिस्टम लगवा लीजिए। इससे अंदर से देखने पर कार लग्जरी फील देगी और साउंड क्वालिटी पहले से बेहतरीन हो जाएगी।
अच्छी खुशबू इंसान को बहुत ज्यादा प्रभावित करती है, इसलिए कार में अच्छी महक के लिए फ्रेशनर लगवा लीजिए। अब क्या होगा कि आपकी कार अंदर से अच्छी तरह से महकने लगेगी और जिससे जो भी अंदर बैठेगा वो तारीफ ही करेगा।
कार के स्टीयरिंग कार में बहुत ज्यादा जरूरी होगा, इसलिए स्टीयरिंग के व्हील पर नया कवर लगवाइए। स्टीयिरंग स्पोर्ट्स कार जैसा लगेगा तो लुक अपने आप बेहतरीन हो जाएगा।
बाकी के बदलाव जैसे कार के डैशबोर्ड के रंग को भी बदला जा सकता है, इससे खटारा कार भी शानदार हो जाएगी। डैशबोर्ड के साथ-साथ डोर का रंग भी अंदर से बदला जा सकता है।