
Renault Cars
एक बेहतरीन 2022 के बाद 2023 से भी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट को काफी उम्मीदें हैं। देश के ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स ने भी इस साल को देश के ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए बड़ा बताया है। साल के पहले महीने यानि की जनवरी का समापन हो गया है और दूसरे महीने यानि की फरवरी का आरम्भ। दूसरे महीने के कुछ दिन भी बीत गए हैं। जनवरी के खत्म होने के बाद ही इस महीने देश में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई। जहाँ कई कार निर्माता कंपनियों ने पिछले महीने बेहतरीन सेल्स दर्ज की, तो वहीं कुछ कंपनियों ने जनवरी 2023 में कम सेल्स भी दर्ज की। इन कंपनियों में से एक फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनो (Renault) भी है।
कितनी गाड़ियाँ बेची?
जनवरी 2023 में भारत में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट पर गौर किया जाएं, तो रेनो इंडिया को नुकसान हुआ है। कंपनी के लिए साल का पहला महीना कुछ खास नहीं रहा। रेनो इंडिया ने पिछले महीने देश में सिर्फ 3,008 गाड़ियाँ बेची। रेनो का भारत में लाइनअप ज़्यादा बड़ा नहीं है। कंपनी की सिर्फ 3 गाड़ियाँ भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं। कंपनी की इस समय भारतीय मार्केट में रेनो क्विड (Renault Kwid), रेनो ट्राइबर (Renault Triber) और रेनो काइगर (Renault Kiger) गाड़ियाँ अवेलेबल हैं।
यह भी पढ़ें- Jeep ने लॉन्च किया Compass और Meridian का नया वैरिएंट, जानिए क्या है स्पेशल
सेल्स में हुई भारी गिरावट
रेनो इंडिया के लिए साल का पहला महीना कुछ खास नहीं रहा। कंपनी ने इस महीने सिर्फ देश में सिर्फ 3,008 गाड़ियाँ बेची। पर इतना ही नहीं, इस महीने कंपनी को सेल्स में भारी गिरावट भी देखने को मिली। जनवरी 2022 की सेल्स रिपोर्ट की बात करें, तो रेनो इंडिया ने पिछले साल इस महीने में देश में 8,119 गाड़ियाँ बेची थी।
अगर दोनों सालों के पहले महीनों की सेल्स की ईयर टू ईयर बेसिस पर तुलना की जाएं, तो जनवरी 2022 के मुकाबले रेनो इंडिया ने जनवरी 2023 में 5,111 गाड़ियाँ कम बेची। इससे कंपनी को सेल्स में भारी गिरावट देखने को मिली है। जनवरी 2022 के मुकाबले जनवरी 2023 में रेनो इंडिया ने ईयर टू ईयर बेसिस पर सेल्स में 62.95% गिरावट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- Mahindra XUV300 की देश में डिमांड बढ़ी, वेटिंग पीरियड बढ़कर हुआ इतना....
Published on:
10 Feb 2023 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
