नई दिल्ली: इस समय भारत की सड़कों पर वैसे तो कई कारें मौजूद हैं जिनमें जबरदस्त पावर वाली कारों से लेकर बेहद स्टाइलिश कारें भी मौजूद हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत में मौजूद किसी भी कार को पीछे छोड़ने के लिए काफी है। बता दें कि कैलिफोर्निया की ऑटोमोबाइल कंपनी Rezvani ने हाल ही में एक बख्तरबंद कार लांच की है जिसपर गोली-बारी का कोई भी असर नहीं होता है। कंपनी ने इस कार को किसी कॉम्बैट वेहिकल की तर्ज पर बनाया है।