5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Russia के राष्ट्रपति पुतिन एक से बढ़कर एक सुरक्षित कारों में करते हैं सफर, गैराज में शामिल ये शानदार मॉडल

पुतिन एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें कारों का बेहद शौक है, और ये एक से बढ़कर एक सुरक्षित कारों में सफर करते हैं।

2 min read
Google source verification
putin_cars-amp.jpg

Russian President Cars

आज पूरी दुनिया की नजर रूस और यूक्रेन के महायुद्व पर है, आप परिचित हैं, रूस के सैनिकों द्वारा यूक्रेन में गोलीबारी का सिलसिला जारी है, लगातार यूक्रेन के राष्टपति व्लादिमीर पुतिन से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि पुतिन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है,

साल 2012 से रूस के राष्ट्रपति के रूप पुतिन कार्यरत हैं। उनका जन्म 7 अक्टूबर 1952 को हुआ था, वहीं ये एक रूसी राजनेता और पूर्व खुफिया अधिकारी भी रह चुके हैं। फिलहाल, आप सोच रहे होंगे कि वाहन उघोग में रूस और यूक्रेन की लड़ाई का क्या काम? तो बता दें, पुतिन एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें कारों का बेहद शौक है, और ये एक से बढ़कर एक सुरक्षित कारों में सफर करते हैं।

Aurus Senat Limousine

इस कार की कीमत करीब 1.2 मिलियन डॉलर यानी 8.61 करोड़ रुपये है। यह कार हाइब्रिड पावरट्रेन सिस्टम के साथ 4.4-लीटर V8 इंजन प्रदान करती है, और इसका माइलेज महज 3kmpl का है, कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे की है, और यह 5.9 सेकेंड में 0-100 किमी की दूरी तय करने में सक्षम है।


Mercedes ML 500

मर्सिडीज की इस कार की कीमत करीब 46,000 डॉलर यानी 50 लाख रुपये है। यह कार हाइब्रिड पावरट्रेन सिस्टम के साथ 4.4-लीटर V8 इंजन से लैस है, और 275.78 bhp का पावर आउटपुट और 35.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। माइलेज की बात करें तो यह मॉडल 10kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी के साथ 225kmph की टॉप स्पीड तक सीमित है, और 8.4 सेकेंड में 0-100 किमी की दूरी तय करने में सक्षम है।


ये भी पढ़ें : खुशखबरी! इस शहर की पुलिस कर रही है ट्रैफिक चालान माफ, बस करना होगा यह काम



Gazelle Limousine

इस कार की कीमत करीब 160,000 डॉलर यानी 1.14 करोड़ रुपये है। यह अपनी तरह की इकलौती लिमोसिन है। इस कार को विशेष रूप से रूसी राष्ट्रपति के लिए बनाया गया था। इसमें दो डिवीजन डिपो ZIL और AMO ZIL द्वारा बनाया गया है। वर्तमान में लिमो का तकनीकी विवरण उपलब्ध नहीं है।


ये भी पढ़ें : Mini Cooper SE : लॉन्च हुई देश की सबसे सस्ती लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, 270km की ड्राइविंग रेंज के साथ महज 36 मिनट में होगी चार्ज