नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी स्कोडा जल्द ही भारत में अपनी 'सुबपर्ब स्पोर्टलाइन ट्रिम' कार को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस गाड़ी को शार्प स्टाइल और स्पोर्टी लुक दिया है। यह कार बेहद ही स्टाइलिश है और इसका लुक BMW और Audi जैसी कारों को भी टक्कर देने के लिए काफी है। इस का की कीमत को भी बिलकुल कम रखा गया है जिससे आम आदमी भी इस स्टाइलिश कार को आसानी से खरीद सकता है।