7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Suzuki ने दिखाई Jimny Sierra और Jimny Surive की पहली झलक, जानें इनकी खूबियां

ब्रिटेन में इसकी इतनी ज्यादा डिमांड है कि वहां 2019 के लिए बिक्री पूरी होने के बाद अब साल 2020 के लिए इसका ऑर्डर लिया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
jimny

Suzuki ने दिखाई Jimny Sierra और Jimny Surive की पहली झलक, जानें इनकी खूबियां

नई दिल्ली:SUzuki Jimny मार्केट में काफी पापुलर है लेकिन अब कंपनी ने अपनी बेहद पॉपुलर स्मॉल सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के दो नए कॉन्सेट मॉडल पेश किए हैं। इनमें से एक ऑफरोडिंग के लिए तो दूसरी पिकअप स्टाइल कॉन्सेप्ट है।

इन दोनो कारों को अगले महीने शुरू होने वाले 2019 tokyo auto show में प्रदर्शित किया जाएगा।

Suzuki Jimny Sierra-
ये इंटरनैशनल मार्केट में उपलब्ध मिनी एसयूवी का वाइड-बॉडी (चौड़ा) वर्जन है। इसमें इंटरनेशनल मार्केट वाली जिम्नी एसयूवी का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। पिकअप कॉन्सेप्ट में रेट्रो-स्टाइल वुडन साइड बॉडी पैनल और हनीकॉम्ब स्टाइल में ग्रिल दी गई है। एलईडी स्पॉट-लाइट्स, सिल्वर स्किड प्लेट्स, ब्लैक लोअर बॉडी क्लैडिंग, वाइट फिनिश्ड रूफ, स्टील वील्ज और ऑफ रोड टायर जिम्नी कॉन्सेप्ट को धांसू लुक देते हैं।

जिम्नी सर्वाइव-

वहीं अगर हम ऑफ रोड कॉन्सेप्ट जिम्नी सर्वाइव की बात करें, तो यह भी काफी दमदार और कूल लुक वाली एसयूवी दिख रही है। कॉन्सेप्ट मॉडल में 3-सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 63 bhp का पावर जनरेट करता है। यह ब्लैक कलर में पेश की गई है।रूफ माउंटेड लगेज रैक, एक्सटर्नल रोल केज, ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस, कस्टम वील्ज और ऑफ रोड टायर्स इसे दमदार ऑफ-रोड वीइकल वाला लुक देते हैं। इसके अलावा फ्रंट बंपर समेत एक्सटीरियर पर स्टील पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है।

अब प्रदूषण पर लगेगी लगाम, शुरू हुआ इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल

बेहद पापुलर है जिम्नी-

जापान में बनाई जाने वाली सुजुकी जिम्नी एसयूवी इंटरनैशनल मार्केट में बेहद पॉपुलर है।आलम ये है कि कई देशों में इसका वेटिंग पीरियड 6 महीने से भी ज्यादा है। ब्रिटेन में इसकी इतनी ज्यादा डिमांड है कि वहां 2019 के लिए बिक्री पूरी होने के बाद अब साल 2020 के लिए इसका ऑर्डर लिया जा रहा है। जापान में इसका वेटिंग पीरियड छह महीने चल रहा है। इस जबरदस्त डिमांड को देखते हुए कंपनी अगले साल भारतीय बाजार में भी इसे लॉन्च कर सकती है।