6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तापसी पन्नू चलाती हैं Mercedes की ये धाकड़ कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Bollywood में बेहतरीन फिल्में कर चुकी हैं तापसी पन्नू एक के बाद एक हिट फिल्में देकर हुई हैं मशहूर कार चलाने का है शौक

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Aug 01, 2019

Taapsee Pannu

नई दिल्ली: जल्द ही फिल्म 'सांड की आंख' में नजर आने वाली बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू ( Taapsee Pannu ) का आज जन्मदिन है। आपको बता दें कि तापसी का जन्म 1 अगस्त, 1987 को हुआ था। बता दें कि तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। तापसी को तो वैसे कई चीज़ों का शौक है और उनके इस शौक में कारों का शौक भी शामिल हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि तापसी कौन सी कार में चलना पसंद करती हैं।

मर्सिडीज-बेंज जीएलई ( mercedes benz gle )

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2.1 लीटर का इन लाइन 6 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 384.87 बीएचपी की पावर और 520 न्यूटन मीटर का पीक टार्क जनरेट करता है। ये एसयूवी सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इस एसयूवी में 93 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

माइलेज

माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 8.9 किमी का माइलेज देती है। 5 सीट वाली इस एसयूवी में 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। अधिकतम रफ्तार की बात ये ऑल व्हील ड्राइव कार 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

भारत सरकार नहीं बैन करेगी टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहन, जानें क्यों

फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, टच स्क्रीन, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, पावर विंडो, एलॉय व्हील, एसी, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, पावर स्टीयरिंग और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, पार्किंग कैमरा, पार्किंग सेंसर और फॉग लाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

बीएमडब्ल्यू एक्स3 ( BMW X3 )

इसके अलावा तापसी के पास एक बीएमडब्ल्यू एक्स3 भी है। इस एसयूवी में 2 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 252 बीएचपी की पावर और 350 न्यूटन मीटर का पीक टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 55 लाख रुपये है।