6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुकईथड़ में दो क्विंटल अवैध सलाई गोंद जब्त

वन विभाग के उडऩ दस्ते ने की कार्रवाई 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh

Dec 19, 2015


खकनार (बुरहानपुर). वन विभाग के उडऩ दस्ते ने ग्राम तुकईथड़ के एक मकान में दबीश देकर 2 क्विंटल सात किलो अवैध सलाई गोंद जब्त किया है। मौके पर पंचनामा बनाकर मकान मालिक को अपने साथ जिला मुख्यालय ले गए। इस कार्रवाईसे वन माफियाओं में हड़कंप मच गया। शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे वन विभाग के दस्ते ने जिस मकान पर दबीश दी उसका दरवाजा बाहर से लगा हुआ था। मकान मालिक दरवाजा खोलने को तैयार नहीं था। बड़ी मशक्कत के बाद महिला वनकर्मियों की तैनाती में मकान मालिक ने दरवाजा खोला। मकान के अंदर 7 कट्टों में कुल 207 किलो सलाई गोंद जब्त किया। गोंद के बारे में मकान मालिक से पूछताछ की गई एवं इसके जरूरी कागजात मांगे गए। लेकिन वह देने में असमर्थ रहा।

किराए पर दिया था मकान
मकान मालिक ने बताया कि उसने यह कमरा किराये से दिया है। किरायेदार का नाम राम बताया। वन विभाग के अमले ने अवैध सलाई गोंद को गाड़ी में रखकर आरोपी को अपने साथ गिरफ्तार कर जिला मुख्यालय ले गए। जहां से उसे न्यायालय में पेश किया जायगा। वन विभाग ने गिरफ्तारी के संबंध में थाना खकनार को भी सूचना दी। उडऩदस्ता की कार्रवाई वन विभाग के एसडीओ के निर्देशन में हुई। इसमें गुमान सिंग नरगीस वन परिक्षेत्र अधिकारी खकनार एवं अन्य स्टाफ मौजूद था।