
Tata Altroz Automatic
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने देश के कार मार्केट के सभी सेगमेंट्स में धूम मचा रखी है। और बात जब प्रीमियम हैचबैक कार की होती है, तो टाटा की अल्ट्रोज़ (Altroz) का देश के मार्केट में जलवा है। जनवरी 2020 में देश में लॉन्च हुई यह प्रीमियम हैचबैक कार मार्केट में आते ही हिट हो गई। इस कार की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लॉन्चिंग के सिर्फ 20 महीने में ही कंपनी अब तक अल्ट्रोज़ की 1,00,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन कर चुकी है। अल्ट्रोज़ की इसी सफलता को देखते हुए कंपनी अब जल्द ही इस प्रीमियम हैचबैक का ऑटोमैटिक वैरिएंट पेश करने की तैयारी में है।
ट्विटर पर की पुष्टि
वर्तमान में अल्ट्रोज़ सिर्फ मैनुअल वैरिएंट में ही उपलब्ध है। ऐसे में ट्विटर पर एक यूज़र ने जब टाटा मोटर्स कार्स (Tata Motors Cars) के ट्विटर अकाउंट से इस हैचबैक कार के ऑटोमैटिक वैरिएंट के लॉन्च के बारे में सवाल पूछा। इस पर टाटा मोटर्स कार्स ने उस सवाल का जवाब देते हुए रिप्लाई किया कि आने वाले समय में जल्द ही अल्ट्रोज़ का ऑटोमैटिक वैरिएंट पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon ने मार्केट में मचाई धूम, दिसंबर में बनी देश की सबसे ज़्यादा बिकने वाली SUV
कुछ समय पहले ही देखा गया टेस्टिंग के दौरान
अल्ट्रोज़ के ऑटोमैटिक वैरिएंट को कुछ समय पहले ही रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हालांकि इसे कैमोफ्लाज कवर से ढंका हुआ था। इससे साफ़ है कि कंपनी अल्ट्रोज़ के ऑटोमैटिक वैरिएंट पर काम कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसी साल इस नए ऑटोमैटिक वैरिएंट को लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें - Skoda की यह शानदार 7 सीटर SUV अगले हफ्ते होगी देश में लॉन्च, 7 पॉइंट्स में समझे डिटेल्स
ज़्यादा बदलाव नहीं होंगे
रिपोर्ट के अनुसार अल्ट्रोज़ ऑटोमैटिक को मैनुअल वैरिएंट की ही तरह 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही इसमें DCT गियरबॉक्स भी मिलेगा। हालांकि डिज़ाइन और फीचर्स के मामले में इस कार को मैनुअल वैरिएंट से अलग नहीं रखा जाएगा और इसमें बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे।
कितनी कीमत पड़ सकती है चुकानी?
अल्ट्रोज़ के मैनुअल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 5.89 लाख रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार अल्ट्रोज़ के ऑटोमैटिक वैरिएंट को खरीदने के लिए मैनुअल वैरिएंट के मुकाबले 30-50 हज़ार रुपये ज़्यादा खर्च करने पड़ सकते है।
Published on:
4 Jan 2022, 2:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.