
Tata Altroz का लुक आया सबके सामने, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
नई दिल्ली:Tata Motors जल्द ही देश में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz लॉन्च करने जा रही है। यह कार मार्केट में मौजूद किसी अन्य हैचबैक कार से काफी अलग है। आपको बता दें कि कंपनी ने 2019 Geneva Motor show में इस कार को पेश किया था और अब जल्द ये कार भारत में लॉन्च होने वाली है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस दौरान कार पर किसी तरह का कोई कैमोफ्लाज नहीं दिखाई दे रहा था जिसकी वजह से कार का पीछे का हिस्सा अब सबके सामने आ चुका है।
कार की टेस्टिंग के दौरान जो तस्वीर लीक हुई है उसमें इसका पिछला हिस्सा पूरी तरह से दिखाई दे रहा है जो काफी हाईटेक है। इस टेस्ट ड्राइव के दौरान कार में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs, इलेक्ट्रिकली ऑपरेबल ORVMs के साथ टर्न लाइट्स और LED टेललैंप्स देखे गए हैं। इनसे ये पता चलता है कि ये कार एक प्रीमियम हैचबैक होगी।
जानकारी के मुताबिक़ टाटा अल्ट्रोज को Agile Light Flexible Advanced (ALFA) आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और यह पहला ऐसा मॉडल है जिसे नए प्लेटफॉर्म पर अंतर्गत बनाया जाएगा। कार स्पॉट होने के दौरान इसके केबिन और स्पेस के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार में ठीकठाक स्पेस मिल जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार की कीमत 6 से 8 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
इंजन
जानकारी के मुताबिक इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। ये दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होंगे।
Published on:
29 May 2019 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
