
इन 3 जबरदस्त ड्राइविंग मोड से लैस होगी Tata Harrier, सामने आया टीजर वीडियो
भारत की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स अपनी बेहतरीन एसयूवी टाटा हैरियर को जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। इस एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे सिर्फ 30 हजार रुपये देकर बुक किया जा सकता है। हाल ही में इस एसयूवी का टीजर हाल ही में सामने आया है। भारत में टाटा की कारें काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं और इस एसयूवी के आने के बाद सेल में इजाफा होगा। यहां जानें कैसी होगी ये एसयूवी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो टाटा हैरियर में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 140 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा। इसके साथ ही इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का भी ऑप्शन दिया जा सकता है। इस एसयूवी को इम्पैक्ट डिजाइन 2.0 थीम पर तैयार किया जाएगा जो कि ओमेगा मोनोकॉक प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आएगा।
टाटा की इस एसयूवी का टीजर वीडियो सामने आया है, जिसमें ये पता चल रहा है कि इसमें सेंटर कंसोल पर पियोना ब्लैक और क्रोम फिनिश में डायल सिस्टम दिया गया है। एसयूवी के डायल में दिख रहा है कि ये एसयूवी रोड मोड, रेन मोड और ऑफ-रोड मोड जैसे 3 ड्राइविंग मोड में आएगी।
टाटा हैरियर में एलईडी डीआरएल्स से लैस हेडलैंप्स दी जाएंगी। टाटा की इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान भारत में कई बार देखा गया है। अब देखते हैं कि भारत में लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है। टीजर वीडियो में पता चल रहा है कि टाटा हैरियर का डैशबोर्ड कॉन्सेप्ट जैसा ही होगा। इसमें 8.8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डैशबोर्ड पर ग्रे और ब्राउन कलर में ड्यूल टोन फिनिश, सेंटर कंसोल थ्री-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा। भारत में लॉन्च होने के बाद टाटा हैरियर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, महिंद्रा एक्सयूवी 500 और जीप कंपास से हो सकता है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो टाटा हैरियर की एक्स शोरूम कीमत 16 से 21 लाख रुपये हो सकती है।
Published on:
28 Nov 2018 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
