
इस खास डीजल इंजन के साथ आएगी Tata Harrier, लुक में फॉर्च्यूनर और एंडेवर को भी देगी मात
देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स भारत में अपनी बेहतरीन एसयूवी टाटा हैरियर लॉन्च करने जा रही है। भारत में टाटा की कारें काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं और इस एसयूवी के आने के बाद सेल में इजाफा होगा। आइए जानते हैं कैसी होगी ये एसयूवी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो टाटा हैरियर में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का भी ऑप्शन दिया जा सकता है। ये इंजन बीएसVI उत्सर्जन मानक (इमिशन स्टैंडर्ड) को पूरा करेगा जो कि क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन से प्रेरित है। इस एसयूवी को इम्पैक्ट डिजाइन 2.0 थीम पर तैयार किया जाएगा जो कि ओमेगा मोनोकॉक प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 9 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आएगा।
टाटा हैरियर को लेकर भारत में काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। ये एक ऐसी प्रीमियम एसयूवी होगी, जिसे सिर्फ 50 हजार रुपये देकर बुक किया जाएगा। फिलहाल बुकिंग को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। सिर्फ इंटरनेट पर इनवॉइस कॉपी की फोटो थी, जिसमें टाटा हैरियर बीएस4 की बुकिंग सिर्फ 50 हजार रुपये में बताई गई है।
टाटा की इस एसयूवी का व्हीलबेस लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट जैसा होगा और ये एसयूवी काफी हद तक प्रॉडक्शन मॉडल जैसी हो सकती है। इस एसयूवी में एलईडी डीआरएल्स से लैस हेडलैंप्स दी जाएंगी। टाटा की इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान भारत में कई बार देखा गया है। अब देखते हैं कि भारत में लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।
Updated on:
8 Oct 2018, 9:23 AM IST
Published on:
8 Oct 2018, 9:23 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.